Punjab Crime: बरनाला में खून के रिश्ते हुए सफेद, नशेड़ी बेटों ने पिता को उतारा मौत के घाट
Punjab Crime: पंजाब के बरनाला में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पिता अपने दोनों बेटों को नशा करने से रोका तो दोनों बेटों ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से अपने पिता की हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की है।
इस मौके पर बातचीत करते हुए थाना सदर बरनाला के एसएचओ करण शर्मा ने बताया कि जिले के गांव झलूर में घरेलू लड़ाई का मामला उनके सामने आया था। घटना की जानकारी उन्हें बीती रात सिविल अस्पताल से मिली। यह झगड़ा बाप और दो बेटों के बीच हुआ और तीनों घायल हो गए और उन्हें सरकारी अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया गया। इस लडाई में दोनों बेटों के 65वर्षीय पिता राम सिंह की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि राम सिंह अपने दोनों बेटों को नशा करने से रोकता था और दोनों आरोपी अपने पिता के साथ गाली-गलौज करते थे और उनके साथ मारपीट करते थे।
इलाज के दौरान हुई मौत
मृतक की बेटी कुलदीप कौर के बयान के मुताबिक वह अपने पिता के घर आई थी। इसी बीच बेटों ने अपने पिता पर लाठी-गंडासे से हमला कर दिया और दोनों पक्षों के बीच लडाई हो गई। इसी दौरान दोनों बेटों ने अपने पिता राम सिंह को कुलहाडी और गंडासे से गंभीर रूप से घायल कर दिया और सरकारी अस्पताल बरनाला में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक की बेटी कुलदीप कौर का बयान दर्ज कर दोनों आरोपियों गुरप्रीत सिंह और अमर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अमर सिंह खुद घायल होने के कारण सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। सरकारी अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हत्या नशे की लत के कारण हुई है
इस मौके पर मृतक राम सिंह के परिजनों ने बताया कि हत्या नशे की लत के कारण हुई है। इस दुखद घटना के कारण पंजाब में बढ़ती नशे की लत के कारण पूरा परिवार विस्थापित हो गया है। अब परिवार में महिलाएं और छोटे बच्चे ही बचे हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply