Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट, हरियाणा,दिल्ली सहित इन राज्यों में झमाझम होगी बारिश
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। हालांकि अगले दो दिन मौसम के पूरी तरह शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह लोगों को बारिश कम ही देखने को मिलेगी। 9अगस्त के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
आज इन राज्यों में बारिश के आसार
राजधानी दिल्ली में 9से 12अगस्त तक उमस वाली गर्मी बनी रहेगी। हल्की बारिश की संभावना है। वहीं आज मेघालय, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश (Very Heavy Rainfall) होने की उम्मीद जताई है। आईएमडी ने बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद जताई है।
18 से ज्यादा राज्यों में येलो अलर्ट जारी
इसके अलावा मौसम विभाग ने प्रदेशभर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 7से 9अगस्त के बीच 18से अधिक राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही इन राज्यों में येलो से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, सिक्कीम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply