अंतरिक्ष यात्री बनाकर 80 साल की महिला संग रचा दोस्ती का ढ़ोंग, ऑक्सीजन खरीदने के लिए ठगे 6 लाख रुपये

Japan Scam News: जापान में 80 साल के महिला के साथ अजीबो-गरीब तरीके से ठगी करने का मामला सामने आया है। एक ठग ने खुद को अंतरिक्ष यात्री बताकर महिला से लगभग 6 लाख रुपये ठग लिए। जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात जुलाई में सोशल मीडिया पर हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे यह स्पेस लवर महिला का भरोसा जीतने लगा। उसने कहा कि वह अंतरिक्ष यान में फंसा है, उस पर हमला हो रहा है और उसे ऑक्सीजन खरीदने के लिए पैसे चाहिए। महिला ने भावनाओं में आकर ऑनलाइन पैसे भेज दिए। बाद में जब उसे सच्चाई का पता चला, तब समझ आया कि यह एक रोमांस स्कैम था।
होक्काइडो के अधिकारियों ने की मामले की जांच
होक्काइडो के अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहली मुलाकात जुलाई में सोशल मीडिया पर उस व्यक्ति से हुई थी। खुद को अंतरिक्ष यात्री बताने वाले इस व्यक्ति ने धीरे-धीरे उसका विश्वास जीत लिया, जिसे जांचकर्ता एक रोमांस घोटाला बता रहे हैं। महिला की पहली मुलाकात जुलाई में सोशल मीडिया पर उस व्यक्ति से हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खुद को अंतरिक्ष यात्री बताने वाले इस व्यक्ति ने धीरे-धीरे उसका विश्वास जीत लिया, जिसे जांचकर्ता एक रोमांस घोटाला बता रहे हैं।
महिला ने बताई कहानी
महिला ने बताया कि एक दिन, ठग ने कहा कि वह इस समय अंतरिक्ष में एक अंतरिक्ष यान पर है, लेकिन उस पर हमला हो रहा है और उसे ऑक्सीजन की ज़रूरत है। किसी तरह, उसने महिला को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए राजी कर लिया, यह दावा करते हुए कि ऑक्सीजन की आपूर्ति खरीदने के लिए पैसे की ज़रूरत है। अकेले रहने वाली महिला को यह विश्वास होने लगा था कि उसने कथित अंतरिक्ष यात्री के साथ वास्तविक भावनात्मक रिश्ता बना लिया है, लेकिन बाद में उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply