प्रयागराज का माघ मेला क्यों है खास? जानें संगम तट पर स्नान करने की शुभ तिथियां
Magh Mela 2026: प्रयागराज के संगम तट पर हर साल लगने वाला माघ का मेला काफी खास होता है। ये माघ मेला पूरे एक महीने तक चलता है और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। इसे तप, साधना, संयम और जागरण का महापर्व कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि हर साल मकर संक्रांति से लेकर पूरा माघ महीना लाखों श्रद्धालु संगम तट पर आकर स्नान, पूजा और साधना में लीन रहते हैं। आइए जानते हैं साल 2026 में ये कितने दिनों तक चलेगा और इस दौरान पवित्र स्नान की तिथियां क्या होगी।
कौन से दिन है खास?
पंचांग के अनुसार, माघ मेला की शुरुआत पौष पूर्णिमा के दिन से शुरू होकर महाशिवरात्रि तक चलेगी। यानी ये 3 जनवरी 2026 से शुरू होकर 15 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान 6 प्रमुख माघ स्नान किए जाएंगे, जिसमें मौनी अमावस्या के स्नान को सबसे खास माना जाता है।
3 जनवरी को पौष पूर्णिमा
मेला का शुभारंभ पौष पूर्णिमा के पवित्र स्नान से होता है। इसी दिन कल्पवास भी शुरू होता है। इस दिन श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाकर अपने आध्यात्मिक तप की शुरुआत करते हैं।
14 जनवरी मकर संक्रांति
मकर संक्रांति को सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसे अत्यंत पुण्यदायी स्नान का दिन माना जाता है। इसी दिन दूसरा शाही माघ स्नान होता है और लाखों श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाते हैं।
18 जनवरी मौनी अमावस्या
मौनी अमावस्या माघ मेला का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण स्नान है। मौन साधना, दान और संगम स्नान इस दिन विशेष फलदायी होता है। ये दिन तीसरे प्रमुख स्नान के रूप में मनाया जाएगा।
23 जनवरी वसंत पंचमी
वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक वसंत पंचमी के दिन चौथा प्रमुख स्नान आयोजित किया जाता है। ये दिन सरस्वती पूजा और नए उत्साह का प्रतीक माना जाता है।
1 फरवरी माघी पूर्णिमा
ये तारीख कल्पवासियों के लिए विशेष महत्व रखती है। माघी पूर्णिमा पर संगम स्नान और दान को अत्यंत शुभ माना जाता है। ये मेला का पांचवां बड़ा स्नान है।
15 फरवरी महाशिवरात्रि
माघ मेला का समापन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अंतिम स्नान के साथ होगा। भगवान शिव के ध्यान, उपवास और पूजा के साथ संगम स्नान करने का विशेष महत्व है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply