BIG CATS की मौजूदगी ने लोगों के जीवन और वहां की ecology पर सकारात्मक असर डाला है- PM MODI
Pm modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैसूर पहुंचे हैं जहां उन्होंने टाइगर प्रोजेक्ट के 50वर्ष पूरे होने पर एक स्मरणोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया और साथ ही परियोजना के 50वर्ष पूरे होने पर प्रकाशन अमृत काल का विजन फॉर टाइगर कंजर्वेशन और स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे।
पीएम ने कहा कि हम सभी एक बेहत महत्वपूर्ण पड़ाव के साक्षी बन रहे हैं, प्रोजेक्ट टाइगर को 50 वर्ष हो गए हैं। भारत ने न सिर्फ टाइगर को बचाया है बल्कि उसे फलने फूलने का एक बेहतरीन ईको सिस्टम दिया है।पीएम ने कहा कि प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता न केवल भारत के लिए बल्कि विश्व के लिए भी गर्व की बात है।भारत ने न केवल बाघों का संरक्षण किया है बल्कि उन्हें फलने-फूलने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र भी दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां प्रकृति की रक्षा करना संस्कृति का हिस्सा है। यही कारण है कि विश्व के केवल 2.4% भूमि क्षेत्र के साथ वन्यजीव संरक्षण में इसकी कई अनूठी उपलब्धियाँ हैं, भारत ज्ञात वैश्विक जैव विविधता का लगभग 8% योगदान देता है। जब अनेक टाइगर रिजर्व देशों में उनकी आबादी स्थिर है या आबादी घट रही है तो फिर भारत में तेजी से बढ़ क्यों रही है?
उन्होंने कहा कि इसका उत्तर है भारत की परंपरा, भारत की संस्कृति और भारत के समाज में बायो डायवर्सिटी को लेकर, पर्यावरण को लेकर हमारा स्वाभाविक आग्रह। एशियाटिक शेर रखने वाला हम दुनिया का इकलौता देश हैं। शेरों की आबादी 2015 में 525 से बढ़कर 2020 में 675 हो गई है। हमारे तेंदुए की आबादी केवल चार वर्षों में 60% से अधिक हो गई है। पिछले दशक में, सामुदायिक भंडार की संख्या 43 से बढ़कर 100 से अधिक हो गई। एक दशक में, राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों की संख्या, जिनके आसपास पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र अधिसूचित किए गए थे, 9 से बढ़कर 468 हो गए।
पीएम ने कहा कि Big Cats की वजह से Tiger reserves पर्यटकों की संख्या बढ़ी और इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। Big Cats की मौजूदगी ने हर जगह स्थानीय लोगों के जीवन और वहां की ecology पर सकारात्मक असर डाला है।दशकों पहले भारत से चीता विलुप्त हो गया था। हम इस शानदार Big Cat को नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से भारत लेकर आए हैं।ये एक Big Cat का पहला सफल trans-continental translocation है।कुछ दिन पहले ही कूनो नेशनल पार्क में 4 सुंदर शावकों ने जन्म लिया है।
उन्होंने कहा कि मानवता का बेहतर भविष्य तभी संभव है, जब हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, हमारा बायो डायवर्सिटी का विस्तार होता रहेगा। ये दायित्व हम सभी का है, पूरे विश्व का है। इसी भावना को हम अपनी G-20 अध्यक्षता के दौरान निरंतर प्रोत्साहित भी कर रहे हैं।'मिशन लाइफ' यानी, लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट के विजन को समझने में भी आदिवासी समाज की जीवनशैली से बहुत मदद मिलती है।इसलिए आप सबसे मेरा आग्रह है कि आदिवासी समाज के जीवन और परंपरा से कुछ न कुछ जरूर अपने देश और समाज के लिए लेकर जाएं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply