PM Modi ने विकसित भारत 2047 कार्यक्रम का किया शुभारंभ, बोले- हमें इस अमृतकाल के पल-पल का लाभ मिलता है
PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज विकसित भारत 2047 युवाओं की आवाज का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज विकसित भारत के संकल्पों को लेकर बहुत ही अहम दिन है। मैं सभी राज्यपालों को विशेष बधाई देता हूं कि उन्होंने भारत के निर्माण से जुड़ी इस कार्यशाला का आयोजन किया है। देश की युवाशक्ति को दिशा देने का दायित्व जिन साथियों पर है, आपके एक मंच पर शामिल हैं।
विकसित भारत 2047 युवाओं की आवाज का शुभारंभ
पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षण छात्र की भूमिका व्यक्ति निर्माण की होती है और व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण होता है। शिक्षण संस्थानों की भूमिका व्यक्तित्व विकास की होती है और व्यक्तित्व विकास से ही राष्ट्र का निर्माण होता है! आज भारत जिस युग में है, उसमें व्यक्तित्व विकास का अभियान बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। आज जिस कालखंड में भारत है, उसमें व्यक्ति निर्माण का अभियान बहुत अहम हो गया है।
वॉयस ऑफ यूथ वर्कशॉप की सफलता की दी शुभकामनाएं-पीएम मोदी
उन्होंने आगे कहा कि मैं आप सभी को वॉयस ऑफ यूथ वर्कशॉप की सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं। ये भारत का इतिहास वो कालखंड है जब देश एक क्वांटम छलांग लगाने जा रहा है। हमारे स्टूडियो गिर्ड ने ही ऐसे कई देशों के उदाहरण दिए हैं, एक तय समय में ऐसा ही क्वांटम जंप लेकर खुद को विकसित किया गया है। इसलिए मैं कहता हूं कि भारत के लिए भी यही समय है, सही समय है।
पीएम मोदी ने बोले- हमें इस अमृतकाल के पल-पल का लाभ मिलता है
प्रधानमंत्र मोदी ने कहा कि हमें इस अमृतकाल के पल-पल का लाभ मिलता है। हमें एक भी पल गंवाना नहीं है। इतिहास हर देश को एक ऐसा कालखंड देता है जिसमें वह अपनी विकास यात्रा को कई गुना आगे बढ़ाता है। एक तरह से अब ये हमारे देश का 'अमृत काल' है। यह भारत के इतिहास का वह कालखंड है, जब यह एक लंबी छलांग लगा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति, हर संस्था और हर संगठन को इस प्रयास के साथ आगे बढ़ना है कि मैं जो कुछ भी विकसित भारत के लिए करना चाहता हूं वह होना चाहिए। आपका लक्ष्य, आपके संकल्पों का ध्यान केवल विकसित भारत ही होना चाहिए। देश के नागरिक जब देश के हित की सोचेंगे, तभी एक मजबूत समाज का निर्माण होगा। जिस तरह समाज का मानस होता है, वैसा ही दिखता है हमें शासन-प्रशासन में नजर आता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply