Rajasthan CM: कल उठेगा सीएम के चेहरे से पर्दा, बीजेपी विधायक दल की बैठक में होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान
Rajasthan Cm Name:बीजेपी ने कल यानी 10 दिसंबर को विधायक दल बैठक में छत्तीसगढ़ के नए सीएम का ऐलान किया। आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले विष्णुदेव साय़ को सूबे की जिम्मेदारी दी गई। वहीं आज मध्य प्रदेश में भी सीएम के चेहरे का ऐलान हो सकती है। लेकिन इस बीच खबर सामने आई है कि राजस्थान में नए सीएम की घोषणा कल होगी। हालांकि राजस्थान की कुर्सी किसे दी जाएगी इसके बारे अभी पता पाना मुश्किल है।
कल होगा राजस्थान के सीएम का नाम का ऐलान
दरअसल बीजेपी विधायक दल की बैठक में कल राजस्थान सीएम के चेहरे का ऐलान होगी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल कि एक राज्य और एक मुख्यमंत्री पद और दावेदार 5। तो इन 5 में से किसके सिर सीएम का ताज सजेगा। वैसे तो सबसे ज्यादा नमा तीन लोगों वसुंधरा राजे, महंत बालकनाथ यानी दीया कुमारी। वसुंधरा राजे दो बार सीएम के पद पर बैठ चुकी है। वहीं क्यास लगाए जा रहे है कि दीया या बालकनाथ में से सीएम पद सौंपेगे।
राजस्थान रेस में कौन नेताओं के नाम शामिल
सीएम की रेस में वसुंधरा राजे, दीया कुमारी के अलावा किरोड़ी लाल मीणा, राजवर्धन राठौड़, बाबा बालकनाथ, ओम बिड़ला, अश्विनी वैष्णव, गजेंद्र सिंह शेखावत के नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि बीजेपी ने राजस्थान के लिए तीन पर्यवेक्षक बनाए हैं। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे का नाम शामिल है। ये तीनों नेता राजस्थान में नए बीजेपी विधायकों से सीएम चेहरे को लेकर सलाह लेंगे। इसके बाद बीजेपी आलाकमान की मंजूरी के बाद सीएम पद का ऐलान किया जाएगा।
इससे पहले बीजेपी के करीब 10 नए विधायकों ने रविवार को वसुंधरा राजे से उनके आवास पर मुलाकात की। वसुंधरा लगातार बीजेपी विधायकों से मुलाकात कर रही हैं। वह अब तक 60 से ज्यादा विधायकों से मिल चुकी हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply