PM Modi: 'वे अपने अहंकार, झूठ, निराशावाद और अज्ञानता से खुश’, पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला
PM Modi : देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए जिसमें से तीन राज्यों में बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है। इन तीन राज्यों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल है। बीजेपी की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर यही बात हो रही है कि उत्तर भारत के लोगों ने हिंदुत्व की राजनीति को स्वीकार किया है। उन्हें रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं पीएम मोदी ने इस पर खुलकर अपनी राय रखी है और सोशल मीडिया साइट एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए जवाब दिया है।
पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'वे अपने अहंकार, झूठ, निराशावाद और अज्ञानता से खुश रह सकते हैं. मगर उनके विभाजनकारी एजेंडे से सावधान रहना होगा। 70 साल पुरानी आदत इतनी आसानी से नहीं जा सकती। साथ ही ऐसे लोगों से उम्मीद की जाती है कि उन्हें इस तरह के हालातों के लिए तैयार रहना चाहिए।
वीडियो में कही गई ये बात
दरअसल, वीडियो में न्यूज एंकर कहता है कि चुनाव हारने के बाद कहा जा रहा है कि हिंदी हार्टलैंड के वोटर्स की जनसंख्या दर ज्यादा है। वे ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं। उन्होंने हिंदुत्व को बढ़ावा दिया है। यहां के वोटर्स ने फासीवाद का समर्थन किया है। शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी को हरा दिया है। बीजेपी ने लोगों को बहकाया है। हिंदी हार्टलैंड कट्टरपंथी लोगों से भरा हुआ है। भारत की एक बड़ी आबादी के लिए धर्म ही सबकुछ है।
‘मुस्लिम विरोधी भावनाओं ने जीत हासिल की’
कांग्रेस का सॉफ्ट हिंदुत्व फेल हो गया है। मुस्लिम विरोधी भावनाओं ने जीत हासिल की है। वीडियो में आगे कहा जाता है कि विपक्ष का कहना है कि हिंदी हार्टलैंड सिर्फ गौमूत्र और गोबर पर वोट करता है। दक्षिण भारत उत्तर भारत की तुलना में ज्यादा जागरूक है। उत्तर और दक्षिण भारत के बीच विभाजन बहुत ज्यादा बढ़ गया है।लोग दक्षिण भारत में नौकरियों के लिए जाते हैं और उत्तर भारत में आकर बीजेपी के लिए वोट करते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply