मध्य प्रदेश के सिवनी में पीएम मोदी का संबोधन, बोले- भाजपा सरकार ने गरीब के हक का पैसा बचाया है
PM Modi:प्रधानमंत्री मोदी आज मध्य प्रदेश के सिवनी में पहुंचे। जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि महाकौशल ने भाजपा को बार-बार आशीर्वाद दिए हैं। इस बार भी महाकौशल ने भाजपा की महाविजय तय कर दी है। ये नजारा, ये जनता-जर्नादन की गारंटी है, भाजपा को जिताने की। ये विजय की गारंटी है, जनता जनार्दन के आशीर्वाद से निकली हुई गारंटी है।
मध्य प्रदेश में पीएम मोदी की विशाल जनसभा
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश एक स्वर से कह रहा है, "भाजपा है तो भरोसा है, भाजपा है तो विकास है, भाजपा है तो बेहतर भविष्य है।" मध्य प्रदेश से एक ही आवाज सुनाई दे रही है," एमपी के मन में बसे मोदी, मोदी के मन में बसे एमपी।" इसलिए फिर एक बाद भाजपा सरकार। मैं गरीब के दर्द को महसूस करता हूं। इसलिए आपके बेटे ने, आपके भाई ने एक बहुत बड़ा निर्णय मन में पक्का कर लिया है कि दिसंबर में जब 'प्रधानमंत्री अन्न योजना' पूरी होगी तब आने वाले 5वर्षों के लिए मुफ्त राशन की गारंटी देंगे हम।
“MP के मन मेंहै मोदी”
पीएम मोदी ने कहा कि तब मेरे मन में एक ही विचार आया था कि मैं इस कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जितना कर सकता हूं करूंगा। देशवासियों को बचाने के लिए जो करना पड़े करूंगा। उस संवेदना में मेरा एक संकल्प बना था कि इतने बड़े संकट में मैं किसी भी गरीब का चूल्हा बुझने नहीं दूंगा। MP के मन में मोदी क्यों हैं, इसका एक उदाहरण प्रधानमंत्री अन्न योजना है। कोरोना के समय मेरे मन में एक ही विचार चलता था कि दुनिया भर में इतना बड़ा संकट आया है। परिवार का एक-एक व्यक्ति जान बचाने के लिए भय के बीच जी रहा है।
“भाजपा सरकार ने गरीब के हक का पैसा बचाया है”
कांग्रेस को लेकर पीएम ने कहा कि 2014से पहले कांग्रेस का एक-एक घोटाला लाखों-करोड़ों का हुआ करता था, अब भाजपा सरकार में घोटाले नहीं होते। गरीब के हक का पैसा जो हमने बचाया है, वो अब गरीब के राशन पर खर्च हो रहा है। घोटालेबाज कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार में यही सबसे बड़ा अंतर है। ये भाजपा है, जिसके लिए हर गरीब, पिछड़ा, दलित, आदिवासी... भाजपा परिवार का सदस्य है। मेरा परिवारजन है। जिन्होंने राजकुमार राम को, परमात्मा राम बना दिया, हम तो उन आदिवासियों के पुजारी हैं, भक्त हैं।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है। उसे मालूम है कि यहां चुनाव जीतना नहीं है, वह तो चुनाव लड़ने का ढोंग कर रही है। वह तो इसलिए चुनाव लड़ रहे हैं कि किसका बेटा कांग्रेस का मुखिया बनेगा। कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता। कांग्रेस का नारा रहा है- गरीब की जेब साफ, काम हाफ से भी हाफ यानि कांग्रेस विकास का काम नहीं करती, लेकिन गरीब की जेब जरूर साफ कर देती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply