Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में केजरीवाल की हुंकार, कहा- ‘किसानों की फसलें MSP पर ख़रीदी जायेंगी’
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर तमाम राजनैतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ के कवरधा में आप के संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रोड शो को संबोधित किया। अपने संबोधन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा,‘दिल्ली में भी पहले दो पार्टियाँ होती थीं, दोनों ने ग़दर मचा रखी थी।
Setting थी 5साल तुम लूटो, 5साल तुम लूटो।लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था फिर ऊपरवाले ने चमत्कार किया और फिर AAP आई. लोगों ने AAP को 3 बार बहुमत देकर सरकार बनाई और ऐसा काम हुआ, जो इतिहास में कभी नहीं हुआ था।’ केजरीवाल ने आगे कहा, आज FREE बिजली 24 घंटे आती है, पहले Generator और Inverter लगते थे।
केजरीवाल ने किया चैलेंज
पहले दिल्ली और Punjab के स्कूलों का भी बुरा हाल था, आज आलीशान स्कूल बना दिए AAP सरकार ने।दिल्ली के सीएम ने कहा, छत्तीसगढ़ में भी काम हो सकते हैं। चाबी आपके हाथ में हैं।मैं challenge करता हूँ ये पार्टियां आपके बच्चों का भविष्य नहीं बना सकती 75 साल में नहीं बनाया तो अब भी नहीं बनाएगी मुझे Vote दे दो मैं गरीब के बच्चों को engineer, Doctor, scientist बना दूँगा।
फसलें MSP पर ख़रीदी जायेंगी
अरविंद केजरीवाल ने कहा, पहले पंजाब में किसानों की पूरी फसल नहीं उठायी जाती थी फसल का पूरा दाम नहीं मिलता था लेकिन भगवंत मान जी की सरकार बनने के बाद किसानों की पूरी फसल ख़रीदी जाती है और किसान के घर पहुँचने से पहले पूरी रक़म उनके account में आ जाती है छत्तीसगढ़ में भी किसानों की फसलें MSP पर ख़रीदी जायेंगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply