ग्लोबल साउथ समिट के उद्घाटन सत्र में “PM MODI” का संबोधन, बोले- यह 21वीं सदी की बदलती हुई दुनिया का सबसे अनूठा मंच हैं
Pm modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दूसरी वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह 21वीं सदी की बदलती हुई दुनिया का सबसे अनूठा मंच है।
उन्होंने कहा कि भौगोलिक रूप से ग्लोबल साउथ हमेशा से रहा है लेकिन उसे इस प्रकार से आवाज़ पहली बार मिल रही है। ये हमारे साझा प्रयासों से हो पाया है। हम 100 से ज्यादा अलग अलग देश है लेकिन हमारे हित समान हैं, हमारी प्राथमिकताएं समान हैं।"
वॉयस ऑफ ग्लोबल समिट में पीएम मोदी की संबोधन
उन्होंने कहा, "भारत मानता है कि नई टेक्नोलॉजी नॉर्थ और साउथ के बीच दूरियां बढ़ाने का नया स्त्रोत नहीं बनना चाहिए।" पिछले साल दिसंबर में जब भारत ने जी-20 की अध्यक्षता संभाली तब हमने इसमें ग्लोबल साउथ के देशों की आवाज़ को आगे बढ़ाना अपनी प्राथमिकता मानीं।" पीएम मोदी ने कहा कि आज AI के युग में टेक्नोलॉजी को जिम्मेदार तरीके से उपयोग में लाने की बहुत जरूरत है। इसको आगे बढ़ाने के लिए भारत में अगले महीने AI Global Partnership Summit आयोजित की जा रही है।
“ग्लोबल स्केल पर समावेशी और ह्यूमन सेंट्रिक बनाया जाए”
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले वर्ष दिसंबर में जब भारत ने G20 की अध्यक्षता संभाली, तो हमने इस फोरम में ग्लोबल साउथ के देशों की आवाज को आगे बढ़ाना अपना दायित्व माना। हमारी प्राथमिकता थी कि G20 को ग्लोबल स्केल पर समावेशी और ह्यूमन सेंट्रिक बनाया जाए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply