WORLD CUP FINAL 2023 (IND VS AUS): 2003 का बदला 2023 में लेंगी टीम इंडिया, जानें कितनी बदल गई भारतीय टीम
WORLD CUP FINAL 2023 (IND VS AUS): आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दूसरा पड़ाव खत्म हो गया है। पहले सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हरा फाइनल में पहुंच गई है। अब 19 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 20 साल बाद विश्व कप के फाइनल में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। पिछली बार 2003 के विश्व कप में दोनों आमने-सामने थी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मात दी थी। उस समय भारत की कप्तानी सौरभ गांगुली कर रहे थे। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान रिकी पोंटिंग के हाथों में थी। वहीं 20 साल बाद भारत के पास बदला लेना का पूरा मौका है।
पूरी तरह से बदल चुकी हैं टीम इंडिया
पिछले 20 सालों में भारत की टीम पूरी तरह से बदल चुकी है। इस बार कंगारूओं के आगे रोहित की सेना खड़ी है। जो इस समय काफी ज्यादा खतरनाक दिख रही है। इस विश्व कप में रोहित की टीम की दादागिरी देखने को पूरी तरह से मिल रही है। भारत ने अबतक खेले सभी मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 10 में से 8 मैचों में जीत दर्ज की है।
भारत ने 2 और ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार खिताब पर किया कब्जा
टीम इंडिया ने 2 खिताब पर कब्जा किया। भारतीय टीम ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में खिताब पर कब्जा किया था। वहीं 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीता है। उन्होंने 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में खिताब जीता है। उसने 1999 से 2007 तक लगातार 3 बार खिताब जीता था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply