HEALTH NEWS: जोड़ों के दर्द से लेकर त्वचा की मुश्किलों का होगा अंत,इस पेड़ की छाल से मिलते हैं अद्भुत फायदे
HEALTH: दुनिया में कई तरह के पेड़ पाए जाते है, जिन्हें अपने आकार और खुबियों के कारण जाना जाता है। वैसे तो आपने आज तक विभिन्न पेड़ों के बारे में सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने वाले हैं। जिसे चीड़ का पेड़ यानि कि Pine tree कहा जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भारत में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के जंगलों में काफी ज्यादा मात्रा में चीड़ के पेड़ पाए जाता हैं।
आपको बता दें कि चीड़ का पेड़ स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक माना गया है। वहीं यह पेड़ उत्तरी अमेरिका, यूरोप सहित भारत और म्यांमार में भी पाए जाते हैं। इस पेड़ की तक़रीबन 90 अलग प्रजातियां है।जिनका उपयोग विभिन्न प्रकार से किया जाता है। चीड़ के पेड़ की लगभग सामान्य लंबाई 20 से 30 मीटर (65 से 100 फीट) तक होती है। वहीं इसकी शाखाएं 2 एकड़ जमीन क्षेत्र को ढकतीहैं।चीड़ के पेड़ से निकलने वाले गोंद (गंधविरोजा) को कई रोगों के इलाज में उपयोगी पाया गया है। इसके अलावा इसकी लकड़ियां, छाल आदि मुंह और कान के रोगों को ठीक करने के अलावा अन्य कई समस्याओं में भी उपयोगी हैं।
चीड़ के तेल का उपयोग ऊपरी और निचले श्वसन पथ (lower respiratory tract)की सूजन, भरी हुई नाक, गला बैठना, सामान्य सर्दी, खांसी या ब्रोंकाइटिस, बुखार, संक्रमण की प्रवृत्ति और रक्तचाप की समस्याओं के लिए किया जाता है।कुछ लोग हल्के मांसपेशियों के दर्द में और तंत्रिका दर्द (nerve pain)के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं और कई लोग इसके पत्तों को पीसकर सीधे त्वचा पर भी लगाते हैं। यह बैक्टीरिया और फंगस को मारने में भी काफी प्रभावी है।
चीड़ से होने वाले फायदे
1. मुंह के छालों के लिए फायदेमंद
2. इम्युनिटी बूस्टर
3. आँखों की रोशनी के लिए लाभकारी
4. बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद
5. रक्तचाप की समस्या में प्रभावी
इसी के साथ अन्य कई प्रकार की बीमारीयों व औषधियांबनानें में कारगर है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply