Parliament Security Breach: बाल पकड़े...थप्पड़ जड़े, सांसदों ने आरोपियों की जमकर की पिटाई
Parliament Security Breach: बुधवार को संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा था। करीब एक बजे के दौरान दर्शक दीर्घा से दो व्यक्ति सदन के बीच में घुस गया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान कुछ सांसदों ने एक आरोपी को जमकर पीटा। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सांसदों ने हमलावर सागर को पीटा जो लखनऊ का रहने वाला है। सांसदों ने सागर को उसका बाल पकड़ कर खींचा।
जड़े कई थप्पड़
इससे बाद सांसदों ने कई थप्पड़ भी जड़े। इस वक्त तक सुरक्षा गार्ड नहीं पहुंच पाए थे। राजस्थान के नागौर से लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल समेत कई सांसदों ने उसे पीटा। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि, कई सांसदों ने उसे पकड़ लिया, कुछ सांसदों ने उसे धोया तो वो रोने लगा। जब उसे सुरक्षाकर्मी ले जा रहे थे तो वो रो रहा था।
कांग्रेस सांसद ने बताया आंखों देखा हाल
वहीं न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आंखों देखा हाल बताया और कहा कि जब वो कूदे, हम आगे बैठे हुए थे। शून्य काल अंतिम चरण में था। थोड़ा हल्ला-गुल्ला हुआ तो हमने ध्यान दिया। जो पहले कूदा और फिर दूसरा कूदा, जो पहले कूदा वो स्पीकर की तरफ बढ़ रहा था और हल्ला-गुल्ला कर रहा था और फिर उसने जूता उतारना शुरू किया। जूते में कोई चीज थी, जिसे उसने निकाला और फिर पकड़ा गया। फिर हमने सोचा कि दूसरे को पकड़ते हैं तो हम वहां गए तो उसके हाथ में स्प्रे था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply