Parliament Security Breach: कौन हैं चारों आरोपी? जिन्होंने संसद सुरक्षा पर लगाई सेंध
Parliament Security Breach: हाई सिक्योरिटी से लैस संसद की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही चलते समय दर्शक दीर्घा से सदन में 2 लोग नीचे कूद गए और स्प्रे के माध्यम से धुआं- धुआं कर दिया।घटना के बाद दोनों व्यक्तियों को तुंरत पकड़ लिया गया।इसके कुछ ही देर बाद लोकसभा के बाहर 2 अन्य लोगों ने क्लर स्मोक का उपयोग किया है।इस मामले में सभी 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि संसद में कूदे लोगों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन के रूप में हुई है।वहीं बाहर क्लर स्मोक का प्रयोग करने वालों की पहचान पहचान नीलम और अमोल शिंदे के रूप में हुई है।
कौन है आरोपी
संसद के बाहर हिरासत में ली गई नीलम हरियाणा के जींद के घासो की रहने वाली है।नीलम के पिता उचाना में मिठाई की दुकान चलाते हैं।मीडिया रिपोर्ट के अनुनसार अमोल शिंदे महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है।वही मनोरंजन कर्नाटक का रहने वाला है।और पेशे से ऑटो ड्राइवर है।चौथा आरोपी सागर शर्मा लखनऊ का रहने वाला है. सूत्रों ने बताया कि चारो आरोपी एक दूसरे को पहले से जानते और संपर्क में थे।सब ने मिलकर संसद में स्मोक स्टिक जलाने की साजिश रची थी।
पुलिस का बयान
दिल्ली पुलिस ने बताया कि संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में प्रारंभिक जांच विवरण से जानकारी मिली है कि 2 लोग नीलम और अमोल (परिसर के अंदर संसद भवन के बाहर पकड़े गए) मोबाइल फोन नहीं ले जा रहे थे। वहीउनके पास कोई बैग या कोई भी पहचान पत्र नहीं था।उनका दावा है कि में खुद संसद पहुंचे और उन्होंने किसी भी संगठन से जुड़ने से मना कर दिया है।पूछताछ के लिए पुलिस एक विशेष टीम बना रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply