Parliament Security Breach: लोकसभा सचिवालय का बड़ा एक्शन, 8 कर्मियों को किया गया सस्पेंड
Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा चूक के मामले में लोकसभा सचिवालय ने बड़ा एक्शन लिया है। लोकसभा सचिवालय ने इस घटना के लिए आठ सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस सभी सुरक्षा कर्मियों को लापरवाही बरतने के लिए सस्पेंड किया गया है। लोकसभा सचिवालय की तरफ से जिन लोगों को सस्पेंड किया गया है उनके नाम रामपाल, अरविंद, वीर दास, गणेश, अनिल, प्रदीप, विमित और नरेंद्र है।
दूसरी तरफ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा सचिवालय के अनुरोध पर मंत्रालय ने इस मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। सीआरपीएफ के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह इस समिति का नेतृत्व कर रहे हैं।
गृह मंत्रालय ने दी जानकारी
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि इस समिति में अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सदस्य और एक्सपर्ट भी शामिल किए गए हैं। इस समिति का है सुरक्षा में चूक की वजह का पता लगाना है और एक्शन की सिफारिश करना है।
5 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
बता दें, संसद में घुसपैठ करने वाले 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं एक आरोपी फरार है। इस घटना को अंजाम देने के लिए छह लोग शामिल थे। फिलहाल स्पेशल टीम की दो टीमें आरोपी छठे आरोपी ललित झा की तलाश में जुटी हुई है। उम्मीद की जा रही है उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply