‘26/11 का हमला फिर से दोहराया जाएगा’ सीमा को लेकर मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा कॉल
Up: अपने प्यार के लिए पाकिस्तान की सीमा लांघकर आई सीमा इन दिनों काफी छाई हुई है। सीमा को लोग जहां जासूस का टैग दे रहे है वहीं दूसरी और पाकिस्तान सीमा को वापस भेजने की बात कह रहा है। इस बीच मुंबई पुलिस को धमकी भरा कॉल आया है जिसमें कहा गया कि अगर सीमा को पाकिस्तान नहीं भेजा तो 26/11दोहराया जाएगा। हालांकि इस कॉल को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि 12जुलाई के दिन यह धमकी भरा फोन मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल रूम को आया है। फोन करने वाले ने ये भी कहा कि इस हमले की जिम्मेदार यूपी सरकार होगी। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच कर रही है। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे धोखाधड़ी वाला कॉल बताया है।
वहीं अधिकारियों का कहना है कि यह एक फर्जी कॉल है। हम अधिक जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को इस महीने की शुरुआत में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और वैध दस्तावेजों के बिना ग्रेटर नोएडा में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उसे बाद में छोड़ दिया गया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply