पाकिस्तान से भागकर आई Seema Haider को लेकर ये क्या बोल गए Gadar 2 के डॉयरेक्टर
Seema Haider: अपने प्यार के लिए पाकिस्तानछोड़कर कर भारत आईं सीमा हैदर आजकल चर्चाओं में बनी हुई हैं।वहीं सीमा की कहानी गदर फिल्म से कम नहीं है। जहां तारा सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के लिए पाकिस्तान गए थे। वहीं अब गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने सीमा को लेकर बयान दिया है। और सीमा को फीमेल तारा सिंह बता दिया।
‘वह बहुत बहादुर है’
एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू के दौरान अनिल शर्मा ने कहा कि मैं उस लड़की को तारा सिंह का फीमेल वर्जन कहूंगा। उसमें इतनी हिम्मत की थी वह किसी की परवाह किए बिना यहां आईं। ये आसान नहीं है। उन्हें फिल्म देखकर प्यार नहीं हुआ होगा मगर फिल्म देखने के बाद हिम्मत जरुर मिली होगी कि तारा सिंह से उन्हें हिम्मत मिली होगी। अगर ये कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं। उन्होंने सीमा की तारीफ करते हुए कहा वह बहुत बहादुर है। वह अपने प्यार से मिलने के लिए भारत आ गई। वहीं उस लड़के से बच्चों के साथ सीमा को स्वीकार कर लिया। वो प्यार के लिए इतना लंबा सफर तय करके आई है उसका यहां स्वागत होना चाहिए।
पबजी से हुई थी मुलाकात
बताते चलें, सीमा हैदर और सचिन की मुलाकात 2019 में ऑनलाइन गेम पबजी से हुई थी। इसी साल दोनों मार्च में नेपाल में मिले थे और वहां शादी कर ली थी। उसके बाद वह अपने देश लौट गईं थीं। अब सीमा 13मई को नेपाल के रास्ते भारत आईं थीं। वहीं 11 अगस्त को गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसमें एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी नजर आएगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply