नूंह हिंसाः AAP नेता जावेद अहमद पर FIR, बीजेपी ने केजरीवाल पर कसा तंज
Nuh ViolenceNews: नूंह में भड़की हिंसा मामले में हरियाणा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक अहमद जावेद के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कियागया है।इस पर BJPने हमला बोलना शुरू कर दिया है। दिल्ली BJPअध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने ट्वीट कर CMअरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा और कहा सचदेव कहा, दिल्ली में चाहे ताहिर हुसैन हो या हरियाणा में जावेद अहमद... बस जगह अलग हो सकती है, लेकिन पार्टी एक ही है।सचदेव ने आगे कहा, क्या दंगा करना और मासूमों की हत्या करना ही है AAP की अलग तरह की राजनीति है? जवाब दो- अरविंद केजरीवाल।
अहमदजावेद के खिलाफ दर्ज की गई FIRके मुताबिक, AAP नेता ने 31 जुलाई को सोहना के निरंकारी चौक पर बजरंग दल नेता प्रदीप कुमार की हत्या के लिए भीड़ को उकसाया था। जिसके लिए आप नेता के खिलाफ मामला 2 अगस्त को दर्ज किया गया था। बजरंग दल के एक अन्य कार्यकर्ता पवन कुमार, जो प्रदीप कुमार पर हमले के समय उनके साथ थे, उन्होंने ने FIRमें कहा कि जावेद ने लोगों के एक समूह के साथ उनके वाहन को रोका और उन्हें प्रदीप पर हमला करने के लिए कहा।
FIR में हुआ खुलासा
FIRके मुताबिक, नलहर मंदिर से पुलिस द्वारा बचाए जाने के बाद प्रदीप घर जा रहा था। पुलिस की एक गाड़ी कुछ दूरी तक उनके साथ रही, लेकिन पुलिस ने यह दावा करते हुए दूसरा रास्ता अपना लिया कि आगे रास्ता साफ है।पुलिस के जाने के बाद एक स्कॉर्पियो कार प्रदीप कुमार की गाड़ी का पीछा करने लगी. एफआईआर के मुताबिक, इसके बाद इसने बजरंग दल नेता की गाड़ी को ओवरटेक कर रोका।
जावेद अहमद पर लगे आरोप
पवन के मुताबिक गाड़ी में आप नेता जावेद अहमद सवार थे और उन्होंने अपने साथ के लोगों से प्रदीप को मारने के लिए कहा। एफआईआर में कहा गया है कि भीड़ ने दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला और बुरी तरह पीटा। सिर पर चोट लगने से प्रदीप की बाद में दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। पवन ने यह भी आरोप लगाया कि अहमद दंगों के दौरान सोहना चौक पर लगभग 200 लोगों का नेतृत्व कर रहा था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply