नूंह हिंसाः हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन, जिस होटल से हुई पत्थरबाजी; उस पर चलाया बुलडोजर
Nuh Violence: नूंह हिंसा पर पुलिस का एक्शन जारी है। जिला प्रशासन ने एक होटल कम होटल रेस्तरां को ध्वस्त कर दिया गया है। बताया जा रहा पत्थरबाजी इसी होटल से की गई थी। जिला प्रशासन ने बताया कि यह अवैध रूप से बनाया गया था और हाल ही में हुई हिंसा के दौरान गुंडों ने यहां से पथराव किया था।
600 से ज्यादा गिराए गए अवैध निर्माण
जिला प्रशासन का तीन दिनों से नूंह में अवैध निर्माण गिराने का अभियान जारी है। अब तक 600 से ज्यादा अवैध निर्माण गिराए जा चुके हैं। पूरे हरियाणा में अब तक 104 एफआईआर दर्ज की गई हैं। साथ ही 216 गिरफ्तारियां हुई हैं और 83 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 31 जुलाई के नूंह हिंसा के कुछ वीडियो और फुटेज सामने आए है। आरोप है कि उन फुटेज में देखा गया कि मेडिकल चौक पर स्थित इसी रेस्टोरेंट की छत से शोभायात्रा पर पत्थरबाजी शुरू हुई थी। यहीं से नूंह हिंसा के विवाद की शुरुआत हुई थी। रेस्टोरेंट के तीनों फ्लोर से भी पत्थर बरसाए गए थे। रेस्टोरेंट के आसपास की बिल्डिंग और दुकानों की छतों से भी पथराव हुआ था। पुलिस बल और श्रद्धालुओं पर पथराव किया गया थाषएफआईआर दर्ज की गई हैं. करीब 216 गिरफ्तारियां हुई हैं और 83 लोगों को हिरासत में लिया है।प्रशासन ने ऐसी बिल्डिंग और दुकानों को भी ध्वस्त किया है।
कर्फ्यू में दी गई ढील
वहीं इस पूर मामले पर नए पुलिस अधीक्षक पी नरेंद्र बिजारनिया ने कहा कि दंगाइयों को बख्शा नहीं जायेगा। नूंह पुलिस के द्वारा शांति सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी उपखंड स्तरों पर फ्लैग मार्च निकाला गया है। दंगा-रोधी पुलिस को भी बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। नूंह के जिला मजिस्ट्रेट धीरेंद्र खड़गता ने कहा कि शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। रविवार को भी कर्फ्यू में ढील दी जा रही है। लोग सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जरूरी सामान खरीद सकते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply