नूंह में कर्फ्यू से दी गई चार घंटे की ढील, खुलेगे बैक और एटीएम
Nuh Violence: नूंह हिंसा के बाद से ही इलाके में कर्फ्यू लगा हुआ है। कर्फ्यू से लोगों को राहत देने के लिए प्रशासन ने चार घंटे की ढील दी है।वहीं प्रशासन ने आठ अगस्त तक इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाया है। हरियाणा प्रशासन ने आज कुछ बैंक की शाखा और एटीएम भी खोलने का ऐलान किया है। आज 10:00 बजे के बाद ही बैंक और एटीएम खोले जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ बाजार खुलने की भी संभावना प्रशासन की ओर से जताई जा रही है।
जिला मजिस्ट्रेट ने कही ये बात
वहीं नूंह जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर कहा था कि सोमवार यानी आज 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनता की आवाजाही के लिए नूंह में कर्फ्यू हटा दिया जाएगा। इससे लोग अपनी जरूरत का सामान खरीद सकेंगे।
लगा दिया गया था प्रतिबंध
नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद इलाके में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस प्रतिबंध को अब 8 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के नूंह में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, बल्क SMS और सभी डोंगल सेवाओं आदि का निलंबन 8 अगस्त 2023 तक बढ़ा दिया गया है।
नूंह में तीसरे दिन भी चला बूलडोजर
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पिछले तीन दिनों से नूंह में बुलडोजर का एक्शन जारी है। रविवार, 6 अगस्त को प्रशासन ने सहारा होटल और रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की और बिल्डिंग को तोड़ा गया। जिला प्रशासन का कहना है कि यह अवैध रूप से बनाया गया था और हाल ही में हुई हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने यहां से पथराव किया था।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी और भी ऐसी बिल्डिंगों की पहचान हुई है उन्हें भी इसी तरीके से तोड़ा जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान SDM नूंह अश्वनी कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त रेनू सोगन, नायब तहसीलदार सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply