किसानों ने दी पंजाब सरकार को चेतावनी, 10 मार्च को CM भगवंत मान समेत AAP विधायकों के घर का करेंगे घेराव
Farmers Protest: पंजाब के किसानों को चंडीगढ़ जाने से रोकने पर राज्य में गुस्सा फैल गया है। इस मुद्दे पर अब तक केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ भी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन (लाखोवाल) के नेता हरिंदर सिंह लाखोवाल ने बताया कि 10मार्च को पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के घरों का घेराव किया जाएगा।
10मार्च को किसान करेंगे AAP विधायकों के घरों का घेराव
लाखोवाल ने कहा कि यह घेराव सरकार की नीतियों के खिलाफ असहमति जताने के लिए किया जाएगा। उनका आरोप है कि भगवंत मान सरकार ने किसानों की मांगों को नजरअंदाज किया और हाल ही में हुई मीटिंग को बीच में छोड़ दिया, जो किसानों के लिए निराशाजनक था। किसानों का कहना है कि सरकार ने उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, जिससे उन्हें सड़कों पर उतरने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है।
उन्होंने यह भी कहा कि 10मार्च को AAP के विधायकों के घरों के बाहर धरने दिए जाएंगे, जो सुबह 10बजे से लेकर 3बजे तक चलेंगे। साथ ही 15मार्च को मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर का घेराव करने का भी ऐलान किया गया है। लाखोवाल ने कहा, "हम मुख्यमंत्री भगवंत मान से चर्चा की अपील करेंगे। अगर वह उस दिन उपलब्ध नहीं होते, तो हम किसी और तारीख को बैठक तय करेंगे।"
किसान आंदोलन की प्रमुख मांगें
किसान नेता लाखोवाल ने कहा कि हाल ही में किसानों की मीटिंग के बाद भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया और बैठक छोड़ दी। किसानों की मुख्य मांगें भूमि के अधिकार, कर्ज माफी और भूमि अधिग्रहण के नियमों में बदलाव हैं, लेकिन राज्य सरकार से अब तक इन पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई है।
इस बीच, 5 मार्च को चंडीगढ़ जाने के दौरान पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए किसानों को रिहा कर दिया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply