UP News: सब्जीवाले को कर्ज ना चुकाना पड़ा भारी, निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाया और फिर...
Noida Crime News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानवता शर्मसार होने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सब्जीवाले को कर्ज ना चुकाना भारी पड़ गया। बता दें कि सब्जीवाले को बाजार में निर्वस्त्र करके घुमाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। जिसकी जानकारी पुलिस के पास पहुंची और पुलिस ने तुरंत मामले को संज्ञान में लिया और जांच शुरू की।
विक्रेता को निर्वस्त्र कर पीटा
जानकारी के अनुसार, नोएडा में एक सब्जीवाले ने किसी शख्स ने 5600 रूपये का कर्ज लिया था। जिसका भुगतान वो नहीं कर पाया। तो कर्ज देने वाले ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे बाजार मे निर्वस्त्र किया और फिर पूरे बाजार में घुमाया। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की। इसकी जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और इस मामले को सुलझवाया। साथ ही कर्ज देने वाले और उनके साथियो को गिरफ्तार भी किया।
पुलिस ने दो शख्स को किया गिरफ्तार
विक्रेता 35 वर्ष का बताया जा रहा है। वह लहसुन का ठेला लगाने के अलावा सेक्टर 88 के फल-सब्जी बाजार में काम करता है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, करीब एक महीने पहले विक्रेता ने शख्स से कर्ज लिया था। विक्रेता ने 5,600 कर्ज में से 2,500 रुपये चुकाने गया और अनुरोध किया कि वह बाकी का कर्ज भी चुका देगा। लेकिन कर्ज देने वाले ने अपने अकाउंटेंट पर दो मजदूरों को बुलाया और उन्होंने मुझे दुकान के अंदर पकड़ लिया, मुझे निर्वस्त्र किया और मुझे लाठी-डंडों से पीटा और गालियां दीं।
इतना ही नहीं इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया। जिसमें कथित तौर पर विक्रेता को कपड़े उतारने के लिए मजबूर करने और उसे गालियां देते हुए दिखाया गया है। इसके बाद उस निर्वस्त्र व्यक्ति को बिना कपड़े के दुकान से बाहर खुले में भेज दिया जाता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply