Weather Update: कहीं बारिश तो कहीं धूप से परेशान लोग, आज इन 20 से भी ज्यादा राज्यों में झमाझम होगी बारिश
Weather Update: बारिश के बाद फिर से देशभर में शुष्क मौसम का सिलसिला जारी हो गया है। हालांकि देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 21और 22सितंबर को हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। साथ ही हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में भी मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।
आज इन राज्यों में होगी बारिश
दरअसल पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के कुछ हिस्सों में मध्यम और हल्की बारिश की संभावना जताई है। जिसमें सिक्किम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण और गोवा, अंडमान,लक्षद्वीप, तेलंगाना के कुछ हिस्सों कर्नाटक शामिल है। आज गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, झारखंड, तमिलनाडु, केरल और दक्षिण राजस्थान में बारिश भारी बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में हल्की बारिश की संभावान
इसके अलावा आगामी 21सितंबर को जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, विदर्भ, मराठवाड़ा और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना है। वहीं उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो एक बार फिर मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में अगले तीन दिन तक कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply