देर रात BHU कैंपस बना युद्ध का मैदान... छात्रों–सुरक्षाकर्मियों में पत्थरबाजी, भारी पुलिस बल तैनात
BHU Late Night Clash:बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का कैंपस मंगलवार देर रात अचानक युद्धक्षेत्र में बदल गया। छात्रों और प्रीटोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों के बीच छोटी-सी नाराजगी ने हिंसक रूप धारण कर लिया, जिसमें जमकर पत्थरबाजी हुई। स्थिति को काबू करने के लिए कई थानों से पुलिस फोर्स और प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) की टीमें बुलानी पड़ीं। लगभग दो घंटे तक चले इस हंगामे में दर्जनों छात्र, सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी घायल होने की खबरें हैं, हालांकि आधिकारिक रूप से कोई मौत की पुष्टि नहीं हुई है। सुबह होते ही कैंपस में भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस जांच में पता चला कि हंगामा बीरला हॉस्टल परिसर में शुरू हुआ। एक छात्र को बाइक एक्सीडेंट में चोट लगी थी, जिसके बाद वह प्रीटोरियल बोर्ड में शिकायत दर्ज करने पहुंचा। आरोप है कि बोर्ड के सदस्यों ने छात्र की बात सुनने के बजाय उसे भगा दिया, जिससे नाराजगी भड़क उठी। कुछ छात्रों ने धरना शुरू कर दिया, जो जल्द ही बहस में बदल गया। प्रॉक्टोरियल टीम ने हल्का बल प्रयोग करने की कोशिश की, तो गुस्साए छात्रों ने पत्थर चलाने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि शुरुआत में तो सिर्फ बहस थी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने लाठियां चला दीं।
दूसरी ओर, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा 'छात्र आक्रामक हो गए थे, हमें मजबूरी में हस्तक्षेप करना पड़ा।' हंगामा इतना तेज था कि छात्रों ने हॉस्टल के बाहर खड़ी गाड़ियों पर तोड़फोड़ की, जबकि सुरक्षाकर्मियों ने जवाब में लाठियां बरसाईं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पत्थरों की बौछार और भागते छात्रों का नजारा साफ दिख रहा है। अनुमान है कि 100 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें सुरक्षाकर्मी, छात्र और पुलिसकर्मी शामिल हैं।
एसीपी ने क्या बताया?
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया 'विवाद किसी छोटी बात से शुरू हुआ, लेकिन जल्द ही हिंसा में बदल गया। हमने तुरंत फोर्स तैनात की और अब सब नियंत्रण में है। दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।' BHU प्रशासन ने भी बयान जारी कर कहा कि कैंपस में शांति बहाल है और छात्रों से अपील की है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply