Gold-Silver Rates: चांदी ने 5 दिन में पार किया 32,000 का आंकड़ा, सोने की कीमत भी बढ़ी; जानिए नई रेट्स
Gold-Silver Latest Prices: साल के आखिरी दिनों में सर्राफा बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले 5कारोबारी दिनों में 1किलो की चांदी ने 32,000रुपये से ज्यादा की छलांग लगाई है, जबकि सोना भी 5,700रुपये तक महंगा हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत मांग, इंडस्ट्रियल यूज (खासकर सोलर और इलेक्ट्रॉनिक्स), कमजोर रुपये और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने कीमती धातुओं को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है।
चांदी का तूफानी रुख
चांदी ने दिसंबर में सबसे ज्यादा कमाल दिखाया है। पिछले हफ्ते (19दिसंबर से 26-27दिसंबर तक) में 1किलो चांदी का भाव करीब 32,000रुपये बढ़कर 2.40लाख रुपये के पार पहुंच गया। 19दिसंबर: लगभग ₹2,00,000-2,08,000प्रति किलो। तो वहीं, 26-27दिसंबर: ₹2,32,000से ₹2,51,000प्रति किलो। आज (28दिसंबर) चांदी का भाव ₹2,51,000प्रति किलो (के आसपास है। यह दिसंबर में लगभग 28%की तेजी दर्शाता है। चांदी की यह रैली ग्लोबल सप्लाई शॉर्टेज, इंडस्ट्रियल डिमांड और निवेशकों की बढ़ती रुचि से प्रेरित है।
सोने में दिखी लगातार तेजी
सोना भी रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा हुआ है। पिछले 5दिनों में 24कैरेट सोने में ₹5,700से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई (100ग्राम के हिसाब से)। तो वहीं, 23-24दिसंबर: ₹13,893प्रति ग्राम, 26दिसंबर: ₹14,002प्रति ग्रामस 27दिसंबर: ₹14,122प्रति ग्राम 28दिसंबर: ₹14,122प्रति ग्राम बढ़ोतरी हुई। अब अगर आज 28दिसंबर की बात करें तो प्रति ग्राम 24कैरेट सोना: ₹14,122 10ग्राम: ₹1,41,220, 22कैरेट सोना: ₹12,945 10ग्राम: ₹1,29,450, 18कैरेट सोना: ₹10,592।
इस तेजी के पीछे क्या कारण?
वैश्विक स्तर पर बढ़ते युद्ध, वेनेजुएला पर अमेरिकी प्रतिबंध, इजराइल-ईरान तनाव, और अन्य क्षेत्रीय संघर्षों ने निवेशकों को सोने-चांदी की ओर धकेला है। US फेडरल रिजर्व ने 2025 में कई बार दरें घटाई हैं। कम ब्याज दरें गैर-उपज वाली एसेट्स (जैसे सोना-चांदी) को आकर्षक बनाती हैं। इसके अलावा चांदी की माइनिंग में कमी, सप्लाई डेफिसिट, और सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन, AI कंपोनेंट्स जैसी इंडस्ट्रीज में बढ़ती मांग ने इसे 'क्रिटिकल मिनरल' बना दिया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply