संसद की सुरक्षा में सेंधमारी; दीवार फांदकर गरुड़ द्वार तक पहुंचा शख्स; जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
Parliament Premises: देश के संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था में शुक्रवार 22अगस्त की सुबह बड़ी सेंध लगी है। एक अज्ञात व्यक्ति ने रेल भवन की ओर से पेड़ के सहारे दीवार फांदकर संसद परिसर में प्रवेश किया और नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 6:30बजे की है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घुसपैठिए को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी।
जांच में जुटी पुलिस
हिरासत में लिए गए शख्स की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां घुसपैठिए की मंशा की गहन जांच कर रही हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, यह व्यक्ति अकेला था और उसके पास से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। फिर भी, यह जानना जरूरी है कि वह इतने संवेदनशील क्षेत्र में क्यों घुसा और क्या करना चाहता था।
इसके अलावा सुरक्षा बल CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि घुसपैठिए ने दीवार फांदने से पहले परिसर के आसपास क्या गतिविधियां कीं। साथ ही, यह भी जांच का विषय है कि इतने कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद कोई व्यक्ति गरुड़ द्वार तक कैसे पहुंच गया।
पुलिस ने क्या बताया?
इस मामले में पुलिस ने बताया कि संदिग्ध शख्स ने संसद परिसर में अनधिकृत प्रवेश के लिए रेल भवन की ओर से दीवार का सहारा लिया। वह गरुड़ द्वार तक पहुंच गया, जो संसद भवन का एक प्रमुख प्रवेश द्वार है। CISF ने उसे पकड़ने के बाद संसद मार्ग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसका मकसद क्या था? आखिर उसका संसद परिसर में घुसने का मकसद क्या था?
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply