यात्रियों के लिए बड़ा झटका! दिल्ली से IndiGo की सभी 235 उड़ानें कैंसिल, पूरे देश में 400+ फ्लाइट्स प्रभावित
IndiGo Flight Cancellation:भारतीय विमानन क्षेत्र में संकट के बादल और गहरा गए हैं। 05 दिसंबर को इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली हवाई अड्डे से अपनी सभी 235 उड़ानों को रद्द कर दिया, जिसमें प्रस्थान और आगमन दोनों शामिल हैं। पूरे देश में 400 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं, जिससे हजारों यात्री हवाई अड्डों पर फंस गए। दरअसल, नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों के कारण क्रू की कमी से उत्पन्न यह समस्या बनी हुई है। सिविल एविएशन मंत्रालय ने स्थिति की समीक्षा की है, लेकिन राहत की कोई तत्काल उम्मीद नजर नहीं आ रही। ऐसे में यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था की सलाह दी जा रही है।
दिल्ली हवाई अड्डा सबसे प्रभावित
दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI) आज का सबसे बुरा प्रभावित केंद्र रहा। सुबह से ही 135 प्रस्थान और 90 आगमन वाली उड़ानें रद्द हो चुकीं, जो कुल 225 से ज्यादा का आंकड़ा बताती हैं। ऐसे में दिल्ली से IndiGo की सभी 235 उड़ानें आज के लिए कैंसिल कर दी गई है, जिस वजह से टर्मिनल-1 और टर्मिनल-3 पर अफरा-तफरी मच गई। यात्री घंटों इंतजार कर रहे हैं और कई परिवारों की छुट्टियां या व्यापारिक यात्राएं बर्बाद हो गईं।
देशभर में 400 + फ्लाइट्स प्रभावित
पूरे भारत में आज 550 से ज्यादा इंडिगो उड़ानें रद्द हो चुकीं, जिसमें देरी वाली उड़ानों को मिलाकर संख्या और बढ़ जाती है। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं, जबकि मुंबई में 80 और हैदराबाद में 60 से ज्यादा रद्दीकरण दर्ज किए गए। चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में भी लंबी देरी की शिकायतें आईं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply