चंद्रबाबू नायडू से जेल में मिलने पहुंचे पवन कल्याण, बाहर निकलते ही टीडीपी के साथ चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Politics News: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू फिलहाल जेल में बंद है। उन पर राज्य कौशल विकास निगम में घोटाले करने का आरोप लगा है। कुछ दिनों पहले पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। इस बीच खबर सामने आई है कि राज्य में होने वाले अगले चुनाव में जनसेना पार्टी और टीडीपी साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी क्योंकि आंध्र प्रदेश वाईएसआरसीपी का शासन बर्दाश्त नहीं कर सकता।
अब एक साथ चुनाव लड़ेंगी टीडीपी और जनसेना पार्टी
दरअलस बीते गुरुवार को पवन कल्याण पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू से मिलने जेल गए थे। जहां उन्होंने चुनाव को लेकर कुछ बातचीत की और जेल से बाहर आते ही जनसेना पार्टी के नेता पवन कल्याण ने ऐलान किया कि जनसेना पार्टी और टीडीपी अगले चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी क्योंकि आंध्र प्रदेश वाईएसआरसीपी का शासन बर्दाश्त नहीं कर सकता।
उन्होंने आगे कहा कि वह इस बारे में काफी समय से सोच रहे थे कि क्या जनसेना और टीडीपी आगामी चुनाव एक साथ लड़ सकते हैं, लेकिन चंद्रूबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद मैंने फैसला कर लिया कि दोनों पार्टी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने एफआइआर (FIR) रद्द करने की मांग पर वाली याचिका पर सुनवाई 19 सितंबर तक के लिए टाल दी है। वहीं, अदालत ने सीआइडी को जवाब दाखिल करने के भी निर्देश दिए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply