IPL 2026 की मिनी ऑक्शन लिस्ट में नहीं शामिल हुए मैक्सवेल, क्या है इसके पीछे की वजह
IPL 2026: आईपीएल 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस मैच को लेकर मिनी ऑक्शन केल लिए लिस्ट भी तैयार कर ली गई है और 16 दिसंबर, 2025 को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में थे मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। वहीं, इस मिनी ऑक्शन की लिस्ट में 1355 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही ये भी खबर सामने आई है कि ग्लेन मैक्सवेल ने अपना नाम दिया ही नहीं। उनके इस फैसले से फैंस काफी हैरान हैं, क्यों उन्हें स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी माना जाता है। फिलहाल ये खबर सामने नही आई है की वह इस क्रिकेट लीग से दूर क्यों हो गए।
पंजाब किंग्स के लिए खेल थी पिछला सीजन
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने मैक्सवेल को 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, आईपीएल 2026 के लिए पंजाब फ्रेंचाइजी ने मैक्सवेल को टीम से रिलीज कर दिया था। मैक्सवेल के रिलीज होने के बाद कई फ्रेंचाइजियों की नजर उन पर जमी थी, लेकिन उन्होंने खुद को मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्टर ना कराकर साफ कर दिया कि वो IPL 2026 में खेलते हुए नहीं नजर आने वाले हैं।
इस फैसले के पीछे की क्या है वजह
ग्लेन मैक्सवेल के आईपीएल 2026 के लिए अपना नाम रजिस्टर ना कराने के फैसले के पीछे की वजह क्या है, उस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, इंजरी से मैक्सवेल हाल ही में उबरे हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है। इंजरी की वजह मैक्सवेल ने अपना नाम ऑक्शन में नहीं डाला, ऐसे में ये कहना सही नहीं होगा। मैक्सवेल के इस फैसले के पीछे की असली वजह क्या है इसके बारे में जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं, लेकिन इसके लिए उन्हे थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply