शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, पहली बार बीएसई के सेंसेक्स 70 हजार के पार, निफ्टी भी हाई लेवल पर पहुंची
Share Market: शेयर बाजार आज नई ऊंचाई में पहुंच गया है। बता दें कि बाजार के दोनों इंडेक्स लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं। वहीं सप्ताह के पहले दिन बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 70,000 का आंकड़ा पार कर गया और यह पहली बार हुआ है। वहीं निफ्टी 50 ने भी अपना नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर छुआ और 21,000 के स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा था।
बीएसई के सेंसेक्स हरे निशान पर खुला
दरअसल बीएसई के सेंसेक्स हफ्ते के पहले दिन हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार 85.93 अंक या 0.12 फीसदी चढ़कर 69,911.53 के स्तर पर ओपन हुआ। लेकिन बाजार में कारोबार के कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स 70000 के स्तर को पार करते हुए 70,048.90 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
वहीं निफ्टी भी लगातार नए हाई लेवल पर पहुंचता जा रहा है। Nifty-50 भी आज हरे रंग पर खुला। निफ्टी का शुरूआती कारोबार 10.70 अंक की उछाल मारते हुए 20,980.10 के लेवल पर की और फिर 10 बजे तक ये करीब 40 अंक की तेजी लेते हुए 21,019.80 के उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो इसका अब तक का ऑल टाइम हाई लेवल है।
किन शेयरों में दर्ज हुई तेजी
आज 1901 शेयरों में तेजी देखने को मिली, तो वहीं 606 कंपनियों के शेयर ऐसे थे, जिन्होंने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। इस बीच 157 शेयरों में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर ओएनजीसी, कोल इंडिया, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। इसके विपरीत डॉ रेड्डीज लैब्स, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, सिप्ला और सन फार्मा के स्टॉक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply