CG New Cabinet: इन विधायकों को मिल सकती है मंत्रिमण्डल में जगह, जानिए मंत्री पद के संभावित नाम
CG New Cabinet: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बढ़त हासिल कर सत्ता पर काबिज हो गई है। हालांकि प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम पर काफी दिनों तक सस्पेंस के बाद बीते दिन विष्णुदेव साय के नाम पर मोहर लगा दी गई। जिसके बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई की आखिर विष्णुदेव के मंत्रिमंडल में कौन कौन से विधायक होंगे। ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि विष्णु देव के मंत्रिमंडल में 2 डिप्टी सीएम के साथ ही 10 सदस्यों का मंत्रिमंडल रहेगा।
इस मंत्रिमंडल में विधायक बृजमोहन अग्रवाल का नाम सामने आ रहा है जिसे प्रोटेम स्पीकर बनाया जा सकता है। वहीं समान्य कैटेगरी के 4 और ओबीसी व आदिवासी कैटेगरी के 5-5 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
इनको मंत्रिमंडल में किया जा सकता है शामिल
राज्य में डिप्टी सीएम के लिए ओबीसी से अरुण साव और सामान्य कैटेगरी से विजय शर्मा का नाम सामने आ रहा है। यही नहीं बिलासपुर संभाग से 3से 4, सरगुजा संभाग से 3, रायपुर संभाग से 2से 3दुर्ग संभाग से 2नाम विष्णुदेव के मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ कीबीजेपी सरकार के मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारें को भी लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राज्य में राजेश मूणत को एक बार फिर लोक निर्माण विभाग का मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं सांसद रेणुका सिंह को नगरीय प्रशासन मंत्रालय दिए जाने की भी खबरें चल रही हैं।
साइंस कॉलेज मैदान होगा शपथ ग्रहण
बता दें, 13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में नई सरकार के शपथ ग्रहण का समारोह रखा गया है। जिसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कई राज्यों के सीएम और दूसरे अन्य नेता के शामिल होने की संभावना है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply