Mamata Banerjee: ‘ईडी की छापेमारी कर गंदा खेल...’ ममता बनर्जी का फूंटा गुस्सा
Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर बीजेपी पर हमलावर हुईं। इस दौरान उन्होंने ईडी की रेड, साथ ही साथ एनसीईआरटी की किताबों में इंडिया की जगह भारत करने की सिफारिश समेत कई मुद्दे को लेकर तंज कसा। ममता बनर्जी ने कहा,''बीजेपी चुनाव से पहले देशभर में विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ ईडी की छापेमारी कर गंदा खेल खेल रही है। मेरा सवाल है कि क्या बीजेपी के किसी नेता के घर पर एक भी रेड की गई।''
ममता बनर्जी ने एनसीईआरटी की कमेटी की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में ‘इंडिया’ का नाम ‘भारत’ करने पर भी बात की। ममता बनर्जी ने कहा कि अचानक से ये बात क्यों की जा रही है। ममता बनर्जी ने नोटबंदी और जीएसटी का भी जिक्र किया और बीजेपी की तुलना मोह्म्मद बिन तुगलक से कर दी।
बीजेपी बदलना चाहती इतिहास
ममता बनर्जी ने कहा, ‘बीजेपी मोह्म्मद बिन तुगलक की तरह हो गई जो कि इतिहास बदलना चाहती है।’ ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा कहती है कि वह 'सबका साथ-सबका विकास' चाहती है, लेकिन इसका अर्थ 'सबका साथ सबका सत्यानाश' है। विश्वभारती यूनिवर्सिटी टैगोर की देन है, लेकिन इसे यूनेस्को विरासत का दर्जा मिलने पर लगी पट्टिकाओं में उनका नाम ही नहीं है।
ईडी का पड़ा छापा
गौरतलब है कि राजस्थान में कथित परीक्षा पेपर लीक केस की मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर ईडी का छापा पड़ा वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को समन जारी किया है। दूसरी तरफ, ईडी ने करोड़ों रुपये के कथित राशन वितरण मामले को लेकर पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के परिसरों पर छापेमारी की।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply