पीएम मोदी ने 7,500 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, कांग्रेस पर साधा निशाना
PM MODI NEWS: महाराष्ट्र के अहमदनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "आज यहां साई बाबा के आशीर्वाद से 7,500 करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। महाराष्ट्र को 5 दशकों जिस निलवंडे बांध का इंतजार था आज वे काम भी पूरा हुआ है।
पीएम मोदी ने कहा कि "आज मंदिर से जुड़ी जिन योजनाओं का लोकार्पण हुआ है, उनका शिलान्यास करने का अवसर भी मुझे ही मिला था। दर्शन कतार परिसर के पूरा होने से देश-विदेश के श्रद्धालुओं को बहुत आसानी होगी। उन्होंने कहा कि "देश को गरीबी से मुक्ति मिले, गरीब से गरीब परिवार को आगे बढ़ने का अवसर मिले, यही सच्चा सामाजिक न्याय है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलती है। हमारी डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब कल्याण है। आज जब देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, तो गरीब कल्याण के लिए सरकार का बजट भी बढ़ रहा है।"
पहले किसानों की सुध कोई नहीं लेता था- पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पहले किसानों की सुध कोई नहीं लेता था। उन्होंने कहा कि हमने पीएम किसान सम्मान निधि शुरू की, जिसकी मदद से देश भर के करोड़ों छोटे किसानों को 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। महाराष्ट्र के छोटे किसानों के बैंक खातों में भी सीधे 26 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply