बीजेपी की जन संपर्क यात्रा का इनविटेशन नहीं मिलने पर भड़कीं उमा भारती, बोलीं- अब बुलाने पर भी...

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती को भाजपी की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में नहीं बुलाए जाने पर नाराज है। इस दौरान उमा भारती ने कहा, भाजपा की 'जन आशीर्वाद यात्रा' का निमंत्रण उन्हें नहीं मिला हैं। लेकिन अब अगर यात्रा में आने का बुलावा आता भी है, तो भी यात्रा में शामिल नहीं होंगी।
अगले साल लोकसभा चुनाव होने है। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों की ओर से कड़ी मेहनत की जा रही हैं। तो वहीं, एमपी में भाजपा सरकार जनता के बीच सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने के लिए जनसंपर्क यात्रा निकाल रही हैं। लेकिन इस यात्रा में उमा भारती को बुलावा नहीं दिया गया हैं। एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची उमा भारती से जब इसको लेकर सवाल किए गया। तो उन्होंने कहा, 'भाजपा की किसी भी यात्रा में नहीं बुलाया गया। इससे मुझे अब कोई फर्क नहीं पड़ता हैं।'
हां, लेकिन अब मेरे मन में एक सवाल जरुर है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अगर उनकी सरकार बनवाई हैं। तो मैंने भी एक सरकार बनाकर दी थी। साल 2020 में मध्य प्रदेश में उपचुनाव कराए गए थे। लेकिन उस समय मुझे कोरोना था लेकिन फिर भी पार्टी के लिए मैं चुनाव प्रचार करने के लिए मैदान में उतरी थी। इन चुनावों में भाजपा को जीत मिली थी और मेरे प्रचार करने की वजह से सीट में इजाफा हुआ।
भाजपा को डर लगता है
उमा भारती ने आगे कहा, ''मुझे इन यात्राओं में जाना भी नहीं था। लेकिन भाजपा को यह डर लगता है कि अगर मैं वहां गई तो लोगों का सारा ध्यान मेरी तरफ होगा। मुझे उनकी यात्रा में नहीं जाना था। मगर, उन्हें निमंत्रण देने की औपचारिकता पर ध्यान देने दी अधिक आवश्यकता हैं।''
जिन 5 राज्यों में भाजपा जन आशीर्वाद निकाल रही हैं। इस यात्रा की शुरुआत चित्रकूट से हो चुकी हैं। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। और उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की थी।
सीएम शिवराज के कहने पर करुंगी प्रचार
उमा भारती ने कहा, मेरे मन में शिवराज जी के प्रति सम्मान और उनके मन में मेरे प्रति स्नेह की डोर अटूट और मजबूत हैं। शिवराज जी जब भी मुझे चुनाव प्रचार करने के लिए कहेंगे। मैं उनका मान रखते हुए उनकी बात मानकर चुनाव प्रचार कर सकती हूं। जिनके खून पसीने से यह भाजपा बनी हैं। मैं उन लोगों में से एक हूं। जो पार्टी का कभी नुकसान नहीं करेगी।
सोशल मीडिया पर लेटर हुआ वायल
सोशल मीडिया पर उमा भारती के नाम से एक लेटर वायरल हो रहा हैं। जोकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा क लिखा गया था कि 25 अगस्त को लिखे गए इस लेटर में 19 सीटों पर उमा ने अपने समर्थकों के लिए टिकट मांगी हैं। इस लेटर के वायरल होने के बाद भाजपा पार्टी की सियासत गरमाई हुई हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply