HARYANA CRIME: 10 से अधिक मामलो में वांछित आरोपी ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, देता रहा शादी का झांसा
कैथल: हरियाणा के कैथल जिले में बहुत चर्चित "गोल्ड कान" में दो राज्यों में दर्ज हुए 10 से अधिक मामलों में फरार चल रहा कुलतरण गांव का आरोपी राजकुमार फरारी के दौरान एक महिला को शादी का झांसा देकर लगातार डेढ़ साल तक हवस का शिकार बनाता रहा। पीड़ित महिला को अपने जाल में फंसा कर उससे 6 लाख रुपए और लाखों रुपयों के आभूषण भी हड़प लिया।
इसी बीच जब महिला 6 महीने की गर्भवती हुई तो आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया और उसके फोन उठाने भी बंद कर दिए। इस काम में आरोपी की पत्नी सीमा और उसके साले लेखराज व बिट्टू ने भी आरोपी का साथ दिया जिस बारे में अब पीड़िता ने सीवन थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
डेढ़ साल से लगातार दषकर्म कर रहा था- पीड़ित
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपित राजकुमार ने शादी का झांसा देकर करीब डेढ़ साल से लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपित कहता था कि वह अविवाहित है और उससे शादी करेगा। इस दौरान आरोपित ने उससे करीब छह लाख रुपये की नकदी अलग-अलग तारीख में ली थी। इसके अलावा उसके करीब तीन लाख रुपये के गहने भी ले लिए थे। उसे बाद में पता चला कि आरोपित की शादी हो चुकी है। उसने राजकुमार से बात की तो उसने शादी करने से करना कर दिया। इस काम में आरोपी की पत्नी सीमा और उसके दोनो साले बिट्टू और लेखराज भी आरोपितों से मिले हुए थे। आरोपितों ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी हुई थी। बता दें कि महिला भी पहले शादीशुदा थी, लेकिन उसका तलाक हो गया था।
पुलिस की कार्य शैली पर भी उठे सवाल
वहीं दूसरी ओर 10 से अधिक मामलों में वांछित होने के बाद भी आरोपी फरारी के दौरान बड़े आराम से पीड़िता से मिलता जुलता रहा परंतु कुंभ करनी नींद सोई हुई पुलिस को डेढ़ साल तक इसकी भनक तक नहीं लगी..जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी कहीं ना कहीं सवाल खड़े हो रहे हैं !
सीवन थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जिसकी गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा !
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply