लोकसभा चुनाव से पहले जयंत चौधरी को बड़ा झटका, RLD के कई दिग्गज नेता हुए भाजपा में शामिल
Loksabha Election 2024 : जहां देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए वहीं अब अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होना है जिसको लेकर बीजेपी तैयारियों में जुट गई है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें हैं ऐसे कहते हैं कि दिल्ली की गद्दी का रास्ता यूपी से होकर जाता है। वहीं राज्य में भाजपा अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी है।
पहले भाजपा ने बागियों की घर वापसी करवाई तो वहीं अब रालोद, सपा, बसपा और कांग्रेस ने अपनी पार्टी का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। दरअसल, दो दिन पहले रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने रालोद प्रमुख जयंत चौधरी पर गंभीर आरोप लगाया था जिसके बाद मनजीत सिंह सहित तीन नेताओं ने पार्टी छोड़ दी थी।
इन नेताओं ने ली शपथ
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शुक्रवार को लखनऊ के राज्य मुख्यालय में मनजीत सिंह के साथ साथ आरएलडी के कई कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलवाई यही नहीं बनवारी लाल कंछल, नरेंद्र सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार कुशवाहा, रमेश चन्द्र दिवाकर और अम्बेष कुमार सिंह भी पार्टी में शामिल हुए और भाजपा की सदस्यता ली।
बीजेपी ने तैयारियां की तेज
गौरतलब है कि बीते दिनों भाजपा ने यूपी निकाय चुनाव में बागी हुए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को फिर से पार्टी में लाने की कोशिश शुरू की थी। जिसमें करीबन 5000 ऐसे पार्टी नेताओं को चिन्हित किया गया था जो निकाय चुनाव में बागी हो गए थे और उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। यही नहीं अन्य दलों के असंतुष्ट नेताओं को भी पार्टी में शामिल करवाकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार दी जा रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply