Exit Poll 2023 : जानें किस देश से हुई थी एक्जिट पोल की शुरूआत, नतीजों का लगा था सटीक अनुमान
Exit Poll 2023: इस वक्त भारत में एक्जिट पोल चर्चा का विषय बने हुए हैं। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए वहीं चुनाव के बाद अब 3 दिसंबर को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। कई कंपनियां अपने अपने एक्जिट पोल निकाल रही हैं और कयास लगा रही हैं कहां पर किसकी सरकार बनेगी। इस बार के एक्जिट पोल कितने सही साबित होते हैं ये 3 दिसंबर को पता चल जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है दुनिया में सबसे पहले एक्जिट पोल कहां हुए थे?
दरअसल, दुनिया का पहला एक्जिट पोल अमेरिका में हुआ था। ये एक्जिट पोल साल 1936 में हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उस दौरान न्यूयॉर्क में जॉर्ज गैलप और क्लॉड रोबिंसन ने एक चुनावी सर्वेक्षण किया था। उस वक्त पोलिंग बूथ से बाहर निकलने वाले लोगों से ये पूछा गया था कि उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए किसे वोट दिए हैं।
आंकड़े सही साबित हुए
सर्वे से जो आंकड़े हासिल हुए उससे अनुमान लगाया गया कि फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट चुनाव जीत जाएंगे। और ये एक्जिट एकदम सही साबित हुआ। रूजवेल्ट चुनाव जीत गए। उसके बाद देखते ही देखते एग्जिट पोल दूसरे देशों में भी प्रसिद्ध हो गया। जिसके बाद साल 1937में ब्रिटेन में भी पहला एग्जिट पोल हुआ। साल 1938में फ्रांस में पहला एग्जिट पोल कराया गया।
भारत में इस साल हुई शुरूआत
वहीं भारत में पहला एग्जिट पोल साल 1996 में हुआ था। इसे सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसायटीज (CSDS) ने कराया था। इस एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया था कि बीजेपी लोकसभा चुनाव जीतेगी। नतीजे एग्जिट पोल के मुताबिक आए थे लेकिन वहीं ये भी कहा गया था कि एग्जिट पोल की वजह से चुनाव के नतीजे काफी ज्यादा प्रभावित हुए जिसके बाद एक्जिट पोल का ट्रेंड काफी बढ़ गया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply