Loksabha Security Breach: संसद सचिवालय का बड़ा आदेश, दर्शक दीर्घा और E-Pass पर लगी रोक
Loksabha Security Breach: बुधवार को करीब 1 बजे दो लोग दर्शक दीर्घा से सदन के अंदर कूद आए। जिसके बाद हड़कंप मच गया। हालांकि सभी आरोपी पकड़े गए लेकिन लोकतंत्र के मंदिर पर ऐसी सुरक्षा की चूक होने पर सभी सिक्योरिटी एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। जिसके बाद संसद सचिवालय ने बड़ा निर्णय लिया है। दरअसल, संसद सचिवालय ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि अगले आदेश तक एंट्री बैन रहेगी। यही नहीं संसद में एंट्री के लिए बनने वाले ई-पास पर भी रोक लगा दी गई है। अभी ये नहीं बताया गया है कि ये रोक कितने समय के लिए लगाई गई है।
दोनों आरोपियों की हो गई गिरफ्तारी
बता दें, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। यही नहीं संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे दोनो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस पूरी घटना के बाद ओम बिरला ने कहा, सदन के अंदर साधारण धुआं था साथ ही इस घटना की प्रारंभित जांच जारी है। ओम बिरला ने कहा कि सारी घटना की प्रारंभिक जांच की जा रही है और अंतिम जांच आने पर सदन को अवगत करा दूंगा।
पार्लियामेंट्री सिक्योरिटी सर्विस करती है पास जारी
गौरतलब है कि संसद में किसी भी कर्मचारी, सांसद, सुरक्षाकर्मी और विजिटर का पास बनाने की पूरी जिम्मेदारी पार्लियामेंट्री सिक्योरिटी सर्विस की ही होती है। किसी भी व्यक्ति या वाहन के प्रवेश के लिए पार्लियामेंट्री सिक्योरिटी सर्विस ही पास जारी करती है। ये सर्विस ये भी सुनिश्चित करती है कि जिस संसद परिसर में आने की अनुमति दी गई है, क्या वो इसका पात्र है या नहीं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply