Kalpana Soren: जेल में बंद पूर्व CM सोरेन की पत्नी राजनीति में रखेंगी कदम, ससुर शिबू सोरेन से लिया आशीर्वाद
Kalpana Soren: पिछले एक-दो महीने से झारखंड राज्य में बड़े राजनीतिक बदलाव हुए हैं। झारखंड के सीएम रहे हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा। जेल जाने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं उनका जगह पर चंपई सोरेन सीएम बने। खबर के अनुसार, अब हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। बता दें, आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का स्थापना दिवस है। इसी मौके पर गिरिडीह में आयोजित एक कार्यक्रम में कल्पना सोरेन इसका ऐलान करने वाली हैं। कल्पना सोरेन इस फैसले से पहले जेल में अपने पति हेमंत सोरेन से मिलीं थी। इसके अलावा कल्पना सोरेन ने अपने ससुर से भी आशीर्वाद लिया।
कल्पना सोरेन ने साझा की तस्वीर
JMM के एक पदाधिकारी ने जानकारी दी कि 51वें स्थापना दिवस को गिरिडीह के झंडा मैदान में पार्टी ने 'आक्रोश दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है। रविवार को कल्पना ने अपनी सास रूपी और ससुर और जेएमएम के मुखिया शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया। कल्पना सोरेन अपने पति से मिली। इसके अलावा शिबू सोरेन से आशीर्वाद लेते हुए अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है।
एक्स पर किया पोस्ट
कल्पना सोरेन ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा,'अपने जन्मदिन पर गिरिडीह में जेएमएम के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले।आज झारखंड राज्य के निर्माता और जेएमएम के अध्यक्ष पूज्य बाबा दिशोम गुरुजी और मां का आशीर्वाद लिया। साथ ही आज सुबह हेमंत जी से भी मुलाकात हुई।' कल्पना सोरेनझारखंड केजानता की मांगो को हवाला देते हुए सार्वजनिक जीवन शुरू करने के अपने फैसले की घोषणा की है।
चंपई सोरेन को सीएम बनाया गया
हेमंत सोरेन जब गिरफ्तार हुए थे तभी चर्चा शुरू हो गई थी कि कल्पना सोरेन खुद मुख्यमंत्री का पद संभालेंगी। लेकिन उसके बाद जेएमएम (JMM)में विद्रोह की आशंकाओं के चलते चंपई सोरेन को सीएम बनाया गया। हालांकि वह विधानसभा या लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं इसकी चर्चाएं बनी हुई हैं।
Leave a Reply