J&K: सुरक्षाबलों ने कुलगाम में 5 आतंकी को किया ढेर, दूसरे दिन अभियान जारी
J&K: जम्मू और कश्मीर में सेना और अतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस बीच खबर सामने आई है कि सेना के जवानों ने 5 आतंकियों को ढेर कर दिया है। वहीं ये तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के बताए जा रहे है। फिलहाल सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान दूसरे दिन भी जारी है।
सेना बलों ने तीन आतंकी को किया ढेर
जानकारी के अनुसार कुलगाम के समनू इलाके में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान दूसरे दिन भी जारी है। इस बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकवादी मारे गए। ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स, 9 पैरा (एलिट स्पेशल फोर्स यूनिट), पुलिस और सीआरपीएफ ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।
आतंकियों के खिलाफ दूसरे दिन अभियान जारी
इसको लेकर अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद कुलगाम के नेहामा गांव की सेना ने घेराबंदी कर दी और खोजबीन अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चलाई, जिसके बाद खोजबीन अभियान मुठभेड़ में बदल गया। सुरक्षाबलों ने चारों ओर से इलाके को घेर लिया है। इसमें से 5 आतंकी मारे गए और भी आतंकी के छिपने की आशंका जताई गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply