Shopian Encounter: शोपियां में सुरक्षाबलों ने 2 आंतकियों को उतारा मौत के घाट, सर्च अभियान जारी
Shopian Encounter: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के अलशिपोरा में सोमवार देर रात से सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने आज सुबह 2 आतंकियों को मार गिराया। इस बात की पुष्टि कुश्मीर पुलिस जोन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट डालकर की। जानकारी के अनुसार अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
एडीजीपी कश्मीर के मुताबिक, मारे गए आतंकियों की पहचान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मोरीफत मकबूल और जाजिम फारूक उर्फ अबरार के रूप में हुई है। आतंकी अबरार कश्मीरी पंडित स्वर्गीय संजय शर्मा की हत्या में शामिल था। शोपियां एनकाउंटर में अबतक 2 आतंकी ढेर हुए हैं। तलाशी अभियान जारी है। इसके साथ ही पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि एनकाउंटर वाली जगह से दूरी बनाएं रखें।
तंकवादी घाटी में शांति लाने के हमारे प्रयासों को नहीं रोक सकते
कश्मीर पुलिस के आईजी ने कहा कि महिलाओं और बच्चों, निहत्थे पुलिसकर्मियों और बाहरी मजदूरों सहित निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर, आतंकवादी घाटी में शांति लाने के हमारे प्रयासों को नहीं रोक सकते। हमारा सीटी ऑपरेशन कश्मीर के सभी 3 क्षेत्रों में विशेष रूप से विदेशी आतंकवादियों के खिलाफ एक साथ जारी रहेगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply