Prayagraj: अतीक अहमद के 2 बेटे बाल सुधार गृह से रिहा, भतीजों को लेने गई बुआ
Prayagraj: माफिया अतीक अहमद के चौथे बेटे अहजम और पांचवें बेटे आबान को बाल सुधार गृह राजरूपपुर से रिहा कर दिया गया है। बाल कल्याण समिति के आदेश पर अतीक के दोनों बेटों को रिहा कर दिया गया है। अहजम और आबान को अतीक की बहन शाहीन को सौंप दिया गया है।
प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद का चौथा बेटा अहजाम बाल संरक्षण गृह में था। घटना के वक्त नाबालिग होने के कारण उसे जेल नहीं भेजा गया। हालाँकि, 5 अक्टूबर को अहजाम वयस्क हो गया। एहजाम के साथ आबान भी बाल संरक्षण गृह में था। आखिरी वक्त तक एहजम की रिहाई पर सस्पेंस बरकरार था, लेकिन CWCने उन्हें भी रिहा करने का फैसला किया।
शाहीन ने दोनों बच्चों की कस्टडी के लिए SCमें दाखिल की अर्जी
आपको बता दें कि अतीक की बहन शाहीन ने दोनों बच्चों की कस्टडी के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। इस अर्जी पर मंगलवार 10 अक्टूबर को कोर्ट में सुनवाई होनी है। CWCको कल सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करना है। कोर्ट ने CWCको बच्चों की कस्टडी पर फैसला लेने का निर्देश दिया था।
जवाब दाखिल करने से पहले आज शाम दोनों बच्चों को अतीक की बहन को सौंप दिया गया है। इस दौरान बाल सुधार गृह में एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार और थाना प्रभारी धूमनगंज राजेश मौर्य मौजूद रहे। बाहर मीडिया का भी जमावड़ा था। बाल सुधार गृह से निकलने के बाद अतीक के दोनों बेटे कार में सवार होकर अपनी मंजिल की ओर चल दिए। इसका वीडियो सामने आया है।
अहजम अहमद का नाम उमेश पाल हत्याकांड में भी आया
अहजम अहमद का नाम उमेश पाल हत्याकांड में भी आया था। इस बात को खुद अतीक के वकील खान सौलत हनीफ ने अपने बयान में कबूल किया था। सभी शूटरों और अतीक-अशरफ के मोबाइल फोन पर फेसटाइम ऐप के जरिए आईडी बनाने वाला कोई और नहीं बल्कि अहजम ही था। प्रयागराज पुलिस ने केस डायरी में अहजाम का नाम भी शामिल किया था। अतीक और शाइस्ता के पांच बेटे हैं। अतीक के पांच बेटों में पहला बेटा उमर, दूसरा अली, तीसरा असद, चौथा अहजम और पांचवां आबान है।
गौरतलब है कि 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में बम और गोलियां बरसाकर उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अतीक एंड कंपनी के बुरे दिन शुरू हो गए। बाद में उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हमलावरों ने पुलिस हिरासत में हत्या कर दी थी। इससे पहले फरार चल रहे अतीक के बेटे असद का UPSTF ने एनकाउंटर कर दिया था। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन अभी भी फरार है। उसकी तलाश जारी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply