क्या अटक गया है आपका ITR रिफंड का पैसा? तो अभी सुधारे ये गलतियां
Itr Return:देश में आईटीआर जमा करने वाले लोग अब अपने रिफंड का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ऐसे लोगों के लिए इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट की ओर से अलर्ट जारी किया जाता है। लेकिन आईटीआर भरते समय टैक्सपेयर्स कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसके चलते मिलने वाला रिफंड लेट आता है या फिर अटक जाता है। तो आज हम आपको उन 5गलतियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान ITR Filing के दौरान रखना बेहद जरूरी है। लेकिन उससे पहले आप इस आईटीआर को समझो कि ये होता क्या है।
क्या होता है?टैक्स रिफंड
दरअसल जब आप आईटीआर फाइल करते हैं तो हो सकता है कि आपको दिखे कि आपने पूरे फाइनेंशियल ईयर के दौरान ज्यादा टैक्स भर दिया है, ऐसे में आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से आपको इनकम टैक्स रिफंड जारी किया जाता है।आपके आईटीआर फाइल करने और ई-वेरिफिकेशन के प्रोसेस के बाद रिफंड प्रोसेस शुरू हो जाता है।
कितने दिनों में मिलती है ITRरिफंड
ऐसे में कुछ टैक्सपेयर्स को 15 दिनों में भी रिफंड मिल जाता है। आयकर रिफंड आपको आयकर विभाग द्वारा आईटीआर प्रॉसेस करने के बाद ही जारी किया जाएगा। आयकर अधिनियम 1961 की धारा 143 (1) के तहत एक नोटिस आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी के साथ-साथ आयकर पोर्टल पर आपके ई-फाइलिंग खाते पर भेजा जाएगा।
ITR Filing के दौरान ना करें ये गलती
मिसमैच बैंक डिटेल
आईटीआर फार्म फील करने के बाद टेक्सपेयर्स के खाते में ऱिफंड आमतौर पर 30 दिन के अंदर क्रेडिट किया जाता है। या फिर उसके पते पर भेज दिया जाता है। ऐसे में जरूरी हौ कि रिटर्न भरते समय बैंक का ब्योरा पूरी तरह सही दिया जाए। क्योंकि खाते की थोड़ी मिसटेक से आपके पैसे रूक सकते है। इसके लिए आपको पूरी सावधानी से बैंक अकाउंट डीटेल्स मिसमैच करने चाहिए।
26AS का मिलान ना होना
जब भी आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते है तो फॉर्म 26एएस की जरूरत पड़ती है। इस फॉर्म की मदद से ही आपको पता चलता है कि पूरे वित्तीय वर्ष में आपने किस तरह की कमाई पर कितनी इनकम टैक्स दिया है। बात करें 26एएस की तो फॉर्म 26एएस एक तरह का टैक्स स्टेटमेंट डॉक्यूमेंट है। रिटर्न फाइल करने से पहले इस फॉर्म को चेक जरूर करें।
ITR का ई-वेरिफिकेशन
आईटीआर फाइल करने के 30 दिनो के भीतर उसका ई-वेरिफिकेशन जरूरी होता है। क्योंकि ऐसा ना करने पर टैक्स रिटर्न नहीं माना जाता है। बता दें कि ई-वेरिफिकेशन के बाद आपको आईटीआर सब्मिशन कम्प्लीट माना जाता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply