Ghaziabad News: कुत्ते के काटने से बच्चे की मौत, इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर काटता रहा पिता
Up News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक 14 साल के बच्चे की कुत्ते के काटने की वजह से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीबन डेढ़ महीने पहले बच्चे को पड़ोसी के कुत्ते ने काट लिया था। लेकिन, डर की वजह से बच्चे ने अपने माता-पिता को इस बात की जानकारी नहीं दी। फिर कुछ दिनों के बाद बच्चे की तबीयत खराब होने लगी और उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। जिसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे रेबिज़ बताया दिया। इलाज के लिए मां-बाप कई जगह भटके लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और अंत में 14 साल के मासूम ने दम तोड़ दिया।
रेबिज़ के कारण 14 साल के बच्चे की मौत
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में मौजूद चरण सिंह कॉलोनी की यह घटना है जहां एक 14 साल के शाहवेज को करीब डेढ़ महीने पहले पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने काट लिया था, लेकिन उसने इसके बारे में घरवालों को नहीं बताया। कुछ दिन तक छुपाने के बाद जब उसे तकलीफ होने लगी, उसके बर्ताव में बदलाव आने लगा और बीमार होने लगा तब घरवालों को इसके बारे में पता लगा।
डेढ़ महीने पहले कुत्ते ने था काटा
घरवालों ने गाजियाबाद, दिल्ली और आसपास के कई अस्पतालों में अपने बेटे को दिखाया लेकिन उसका इलाज नहीं हो सका। अंत में जाकर उसे बुलंदशहर ले जाया गया, जहां आयुर्वेदिक डॉक्टर को दिखाया गया जब उसे बुलंदशहर लाया जा रहा था, तब एम्बुलेंस में ही उसकी मौत हो गई थी। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है, इस मामले में पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कर ली है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply