अमेरिका में भारतीय छात्र का शव बरामद, 6 दिन पहले हुआ था लापता
Indian Student Found Dead: कैलिफोर्निया, अमेरिका में एक 22 वर्षीय भारतीय छात्र सकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद किया गया है। छात्र छह दिन पहले यानी 9 फरवरी को लापता हुआ था। सकेत श्रीनिवासैया, जो कर्नाटक के रहने वाले थे, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग में मास्टर्स कर रहे थे। भारतीय काउंसलेट, सैन फ्रांसिस्को ने पुष्टि की कि पुलिस ने उनका शव बरामद कर लिया है और जल्द से जल्द भारत भेजने में सभी मदद प्रदान की जाएगी। काउंसलेट ने अपने बयान में कहा कि हम इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं।
पहले से लापता था छात्र
छात्र के लापता होने के बाद लेक अंज़ा और बर्कले हिल्स के आसपास शहरव्यापी खोज अभियान शुरू किया गया था। सकेत आखिरी बार विश्वविद्यालय से लगभग एक किलोमीटर दूर देखे गए थे। बाद में उनका बैकपैक, जिसमें पासपोर्ट और लैपटॉप था, टिल्डन रीजनल पार्क के पास एक आवास के पास पाया गया। समुदाय के लोग ऑनलाइन भी सकेत की खोज में जुटे। रेडिट पर एक थ्रेड में उनके लिए मदद की कोशिशों पर चर्चा हुई।
आईआईटी मद्रास का छात्र
सकेत श्रीनिवासैया, आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र थे और उन्होंने मास्टर्स की पढ़ाई के दौरान कई तकनीकी प्रोजेक्ट्स पर काम किया। उनका लिंकेडइन प्रोफाइल बताता है कि वे हाइपरलूप के लिए माइक्रोचैनल कूलिंग सिस्टम और उससे संबंधित विधि के लिए पेटेंट धारक भी थे। उन्हें तेज दिमाग, विनम्रता, बुद्धिमत्ता और निष्ठावान व्यक्ति के रूप में याद किया जाता है।
छात्रों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
सकेत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बेंगलुरु के श्री वाणी एजुकेशन सेंटर से की थी। वे करीब 6 फीट 1 इंच लंबे, लगभग 160 पाउंड वजन के और काले बाल और भूरे आँखों वाले थे। इस घटना को लेकर लोकसभा में सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने विदेशों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय मिशन/पोस्ट विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के साथ नियमित संपर्क में रहते हैं। साथ ही उनके आगमन पर प्री-ओरिएंटेशन सत्र आयोजित कर उन्हें संभावित जोखिम और सावधानियों के बारे में बताया जाता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि समय-समय पर छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की जाती है, ताकि वे विदेश में सुरक्षित
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply