हिमांशी खुराना को गैंगस्टर जीशान अख्तर ने दी धमकी, 10 करोड़ की रंगदारी की मांग
Himanshi Khurana Threatened: पंजाबी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स-कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना को गैंगस्टर जीशान अख्तर ने धमकी दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक्ट्रेस को एक्सटॉर्शन कॉल और धमकी दी गई, साथ ही 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। मोहाली के एसपी (डी) सौरभ जिंदल ने बताया कि इस मामले में धारा 308(4) और 351(3) के तहत FIR दर्ज की गई है। यह FIR सोहाना थाना पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी और इसमें आरोपी के रूप में गैंगस्टर जीशान अख्तर का नाम शामिल है। अख्तर विदेश में रहता है।
बिग बॉस सीजन 13 में नजर आई थीं हिमांशी
हिमांशी खुराना कई फिल्मों, टीवी शो और मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। उन्हें रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 13 में देखा गया था, जिसमें उनके साथ शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज भी थे। आसिम रियाज के साथ उनका रिलेशन दिसंबर 2023 तक चला। ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड के कई सितारों को धमकियां मिली हैं। ये धमकियां गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर द्वारा दी जा रही हैं। जनवरी 2026 में सिंगर बी-प्रक और उनके सहयोगी दिलनूर को धमकी मिली थी।
रणवीर सिंह को भी व्हाट्सएप पर मिली थी धमकी
हाल ही में, अभिनेता रणवीर सिंह को भी व्हाट्सएप पर धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया। मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुष्टि की कि वॉइस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज थी। नोट में रणवीर और उनके साथ काम करने वाले लोगों को चेतावनी दी गई और उनके घर, ऑफिस और परिवार की जानकारी होने की बात कही गई। रणवीर सिंह से पहले, निर्देशक Rohit Shetty के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी हुई थी।
उस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने ली थी। सोशल मीडिया पोस्ट में शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई और हैरी बॉक्सर का नाम सामने आया। पुलिस इस मामले में अलर्ट पर है और स्टार्स की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त उपाय किए जा रहे हैं। धमकियों और हमलों के इस सिलसिले ने बॉलीवुड में सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply