HARYANA NEWS: राहुल गांधी पर अनिल विज का तंज, कांग्रेस को बताया ‘रामलीला पार्टी’
HARYANA NEWS:असम के डिब्रूगढ़ में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जहाज हाईवे पर लैंड हुआ जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि सारे देश के लिए बहुत ही ऐतिहासिक पल है जब प्रधानमंत्री ने आज हाईवे पर बहुत बड़े जहाज से लैंड किया कांग्रेस के तो प्रधानमंत्री नॉर्थ ईस्ट में चीन की वजह से जाने से डरते थे कांग्रेस ने उसे क्षेत्र को पूरे तरीके से नजर अंदाज करते हुए कोई विकास नहीं किया प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद नॉर्थ ईस्ट पर विशेष ध्यान दिया गया वहां पर विकास हुआ और रेल भी बनाई गई है।
अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को लेकर विपक्ष लगातार हंगामा कर रही है और लोकसभा की कार्यवाही को भी रुकवा दिया गया जिस पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि लोकसभा में अपनी बात कहना लोगों के विषय उठाने यह तो आवश्यक है लेकिन घर से सोच कर आना कि हमने कार्रवाई बाधित करनी है कभी कोई किताब उठा देते हैं तो कभी कोई किताब उठा देते हैं,विज बोले की 140 करोड लोगों के मुद्दे उठाए जाए उसके लिए कोई नहीं रोकेगा, ऐसे मुद्दे उठाकर लोकसभा की कार्रवाई रुकवा कर यह लोग लोगों के मुद्दे नहीं उठाना चाहते और नहीं चाहते कि लोगों का विकास हो।
सुरक्षा तत्वों को मजबूत करने के लिए भारतीय वायु सेना 114 राफेल जेट एड करने जा रही है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत अपनी सेना को मजबूत करने के लिए लगातार उसमें इस प्रकार के एडिशन किया जा रहे हैं राफेल खरीदे जा रहे हैं उच्चतम टेक्नोलॉजी के टैंक्स खरीदे जा रहे हैं और भी जिन चीजों की जरूरत है उन सभी को खरीदा जा रहा है।
किसानों से राहुल गांधी की मुलाकात पर बोले अनिल विज
राहुल गांधी किसानों से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसको लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को रामलीला पार्टी बना दिया है जिस प्रकार से रामलीला में वही कलाकार अलग-अलग वेशभूषा डालकर कभी राम की सेवा में बन जाते हैं तो कभी रावण की इस प्रकार से वे लोग कभी किसान बनकर आ जाते हैं कभी मजदूर बनकर आ जाते हैं तो कभी व्यापारी बनकर आ जाते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply