भारत में AI इम्पैक्ट समिट में 45 से ज्यादा देशों के नेता होंगे शामिल, पाकिस्तान हुआ दूर
India-AI Impact Summit 2026: विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होने वाले देशों और उनके नेताओं की सूची जारी की। यह शिखर सम्मेलन अगले सप्ताह नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर आयोजित यह सम्मेलन ग्लोबल साउथ का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय AI प्लेटफॉर्म माना जा रहा है। ये शिखर सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में होगा। इसमें दुनिया भर के नेता, मंत्री, वैश्विक CEOs और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के भविष्य, आर्थिक प्रभाव और शासन संरचनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल भी होंगे शामिल
45 से ज्यादा देशों की मंत्री स्तर की प्रतिनिधिमंडल भी इसमें शामिल होंगे। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस सम्मेलन में भाग लेने की संभावना है। वैश्विक AI इकोसिस्टम तेजी से बदल रहे हैं। बड़े भाषा मॉडल तेजी से प्रगति कर रहे हैं, लेकिन नीति निर्माता और विशेषज्ञ डेटा गवर्नेंस, विविध AI आर्किटेक्चर और सेक्टर-विशिष्ट AI उपयोग को लेकर सजग होने की बात कर रहे हैं।
20 फरवरी को GPAI काउंसिल की बैठक
सम्मेलन तीन मुख्य स्तंभों People, Planet और Progress के आधार पर आयोजित किया जाएगा। इन पर सात थीमेटिक वर्किंग ग्रुप काम करेंगे, जिनमें AI स्किलिंग, सामाजिक समावेशन, सुरक्षा, वैज्ञानिक शोध, सस्टेनेबल कंप्यूटिंग, AI का लोकतंत्रीकरण और आर्थिक विकास शामिल हैं। 17 फरवरी को सरकार AI Compendium जारी करेगी, जिसमें हेल्थकेयर, कृषि, शिक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में AI के उपयोग के केस स्टडीज होंगे। शिखर सम्मेलन 20 फरवरी को GPAI काउंसिल की बैठक के साथ समाप्त होगा।
100 देशों के प्रतिनिधि लेंगे भाग
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्री Ashwini Vaishnaw ने इसे phenomenal प्रतिक्रिया बताया। लगभग 100 देशों के प्रतिनिधि और 100 से अधिक वैश्विक CEOs भाग लेने की उम्मीद है। प्रमुख तकनीकी नेताओं में Google CEO Sundar Pichai, OpenAI CEO Sam Altman, Nvidia CEO Jensen Huang, DeepMind CEO Demis Hassabis और Microsoft President Brad Smith शामिल हैं।
सम्मेलन में प्रतियोगिताएं जैसे AI for ALL और AI by HER होंगी, जिनमें शीर्ष पुरस्कार ₹2.50 करोड़ का है। युवा केंद्रित पहल YUVAi और India AI Thinker Preneur भी आयोजित की जाएंगी। 70,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली प्रदर्शनी में 30 देशों के 300 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply