IMD Rainfall Alert: इन राज्यों में 2 दिनों तक होने वाली है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
IMD Rainfall Alert: देशभर से भले ही मॉनसून विदा हो गया हो, लेकिन दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में अब भी बारिश हो रही है। दक्षिण भारत को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि केरल में 23 और 24 अक्टूबर को भारी बारिश होने वाली है। इस दौरान तेज हवाओं और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वोत्तर भारत को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि 24 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी होगी। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
दिल्ली में सामान्य से 2 ज्यादा है तापमान
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने दिन में आसमान मुख्यतः साफ रहने और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
IMDके अनुसार, शुक्रवार सुबह शहर की सापेक्ष आर्द्रता 89 प्रतिशत और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 260 दर्ज किया गया। शून्य और 50 के बीच AQI'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
निर्धारित तिथि से चार दिन बाद मानसून भारत से वापस चला गया। IMDने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 अक्टूबर की सामान्य तारीख के चार दिन बाद गुरुवार को भारत से पूरी तरह से वापस चला गया है। मानसून की वापसी की प्रक्रिया सामान्य तारीख से आठ दिन बाद 25 सितंबर को शुरू हुई।
आमतौर पर, दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून तक केरल में पहुँच जाता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में पहुँच जाता है। मानसून 17 सितंबर के आसपास उत्तर पश्चिम भारत से वापस जाना शुरू कर देता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। IMDने एक बयान में कहा, "दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 अक्टूबर को देश के बाकी हिस्सों से वापस चला गया है।"
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply